फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चुनाव हारे पर शहर पश्चिमी में चला भाजपा का सिक्का

चुनाव हारे पर शहर पश्चिमी में चला भाजपा का सिक्का

Thu, 15 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
चुनाव हारे पर शहर पश्चिमी में चला भाजपा का सिक्का
शहर पश्चिमी विधानसभा
विज्ञापन

पश्चिमी विधान सभा में भाजपा रही आगे
- यहां अतीक के मैदान में उतरने से सपा को कम मिले वोट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। फूलपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के कौशलेंद्र सिंह पटेल को भले पटखनी दे दी लेकिन शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का ही सिक्का चला। कभी समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को काफी वोट मिले, जिसका सीधा नुकसान सपा-बसपा गठबंधन को हुआ। पश्चिमी में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा की हालत पतली रही।
प्रदेश के कबीना मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शहर पश्चिमी से विधायक हैं। फूलपुर संसदीय सीट के उप चुनाव में बदली परिस्थितियों में इस क्षेत्र से सपा को मजबूत माना जा रहा था लेकिन अतीक अहमद के मैदान में उतरने से सपा के काफी वोट उनके पक्ष में चले गए। शहर पश्चिमी में धूमनगंज, प्रीतमनगर, सुलेमसराय, मुंडेरा, हिम्मतगंज, बेनीगंज, नीमसराय, कालिंदीपुरम के बूथों पर भाजपा को काफी अधिक वोट मिले। दूसरी तरफ मुस्लिम बाहुल्य इलाकों चकिया, कसारी-मसारी, करेली, अकबरपुर, निहालपुर, खुल्दाबाद, रसूलपुर, बेगमसराय आदि के वोट सपा-बसपा गठबंधन और अतीक अहमद के बीच बंट गए।
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा को भले जीत न मिली हो लेकिन पश्चिमी में अतीक के वोट काटने का सीधा फायदा उसे मिला और सपा को नुकसान उठाना पड़ा। भाजपा को शहर पश्चिमी में 53330 वोट मिले, जबकि सपा-बसपा गठबंधन के पक्ष में 34850 वोट आए। अतीक को इस क्षेत्र से 28839 मत मिले, जबकि कांग्रेस सिर्फ 2491 वोट ही हासिल कर सकी। अतीक मैदान में न होते तो यह वोट भी शायद सपा के पक्ष में ही जाते। उस स्थिति में सपा-बसपा गठबंधन के पक्ष में 63789 वोट आते और सपा के पक्ष में 10459 वोट भाजपा से अधिक होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर पश्चिमी में मुख्य दलों की स्थिति
दल प्रत्याशी मिले मत
भाजपा कौशलेंद्र पटेल 53330
सपा नागेंद्र सिंह पटेल 34850
कांग्रेस मनीष मिश्रा 2491
निर्दल अतीक 28839

2014 लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से मिले वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed