फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्नाकोतर प्राचार्य के पद पर 34 की प्रोन्नति

स्नाकोतर प्राचार्य के पद पर 34 की प्रोन्नति

Fri, 04 Aug 2017 07:36 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
स्नाकोतर प्राचार्य के पद पर 34 की प्रोन्नति
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

00000000

स्नातकोत्तर प्राचार्य के पद पर 34 की प्रोन्नति
0 नई तैनाती के लिए दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने होंगे तीन विकल्प
0 उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की 42 राजकीय महाविद्यालयों की सूची

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
स्नातक प्राचार्य के पद पर रहते हुए स्नातकोत्तर प्राचार्य के पद पर 34 प्राचार्यों को प्रोन्नति दी गई है। इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही नई तैनाती के लिए प्रोन्नत हुए प्राचार्यों से तीन-तीन विकल्प मांगे गए हैं। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है।
प्रोन्नत प्राचार्यों की तैनाती प्रदेश के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में की जानी है। सहायक शिक्षा निदेशक प्रो. संजय कुमार सिंह की ओर से तीन अगस्त को जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि विभागीय चयन समिति की ओर से स्नातकोत्तर प्राचार्य के पदों पर प्रोन्नति के माध्यम से चयन की संस्तुति उपलब्ध कराई गई है। इसमें 34 चयनित प्राचार्यों को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में तैनाती दी जानी है। इसके साथ ही उन्होंने 42 राजकीय महाविद्यालयों की सूची जारी करते हुए कहा है कि प्रोन्नति प्राचार्य इनमें से कोई तीन विकल्प दो दिनों के भीतर ई-मेल ‘degreeseva.ad@gmail.com’ पर उपलब्ध करा दें। निर्धारित समय अवधि के बाद प्रार्थनापत्र या विकल्प पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

स्नातक प्राचार्य के पद पर रहते हुए स्नातकोत्तर प्राचार्य के पद पर जिनकी प्रोन्नति हुई है, उनमें डॉ. सरिता रानी गोयल का नाम वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद डॉ. राजीव मोहन, डॉ. दिलीप कपूर, डॉ. ममता बंसल, डॉ. जमीला खातून, डॉ. राकेश रंजन बक्शी, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. रमेश चंद्र बाजपेयी, डॉ. निरंकार सिंह, डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. बृज बहादुर सिंह, डॉ. हिरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. शांति कुमार डबराल, डॉ. बीना पांडेय, डॉ. ओम प्रकाश राय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संध्या रानी, डॉ. सतीश चंद्र कुमार, डॉ. राम लोचन, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. शील प्रिय त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप शाही, डॉ. राजीव पांडेय, तरुण वीर सिंह यादव, डॉ. सोहन सिंह, कृष्ण चंद्र वर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार वार्ष्णेय, डॉ. तिलकधारी सिंह, डॉ. वसुधा, डॉ. मंजूलता शर्मा, डॉ. चमन लाल, मीना श्रीवास्तव, डॉ. सविता भारद्वाज एवं डॉ. लक्ष्मी कुमार मिश्र के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed