फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राज्य कर्मियों, पेंशनरों का डीए अटका

राज्य कर्मियों, पेंशनरों का डीए अटका

Fri, 09 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मियों, पेंशनरों का डीए अटका

विज्ञापन
राज्य कर्मियों, पेंशनरों का डीए अटका
0 भुगतान तो दूर, डीए वृद्धि की घोषणा तक नहीं हुई
0 भुगतान में देरी से कर्मचारियों, पेंशनरों में नाराजगी
इलाहाबाद, 8 जून। जुलाई से महंगाई भत्ते (डीए) में नई वृद्धि की घोषणा कर दी जाएगी और राज्यकर्मियों एवं पेंशनरों को अब तक जनवरी-2017 में घोषित डीए बढ़ोतरी का फायदा भी नहीं मिला। पिछले पांच वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ कि जून का महीना आ गया और राज्यकर्मियों एवं पेंशनरों को डीए वृद्धि का लाभ तक नहीं मिला। प्रदेश सरकार के इस रुख से कर्मचारियों और पेंशनरों में नाराजगी है।

केेंद्रीय कर्मियों के लिए सरकार डीए में दो फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कर चुकी है। केंद्रीय कर्मियों और केंद्र के पेंशनरों को जनवरी-2017 से डीए वृद्धि का भुगतान भी शुरू हो गया है लेकिन राज्य सरकार ने इस बाबत अभी तक घोषणा नहीं की। अमूमन केंद्र सरकार की ओर से डीए वृद्धि की घोषणा के बाद राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए बढ़ोतरी का लाभ देने की घोषणा कर देती है लेकिन इस बार काफी देर हो गई है। जुलाई-2017 से डीए में नई बढ़ोतरी के भुगतान का समय आ जाएगा और राज्य कर्मियों एवं राजकीय पेंशनरों को अब तक पुराने डीए का ही इंतजार है। राजकीय सेवानिवृत्त/पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में डीए भुगतान में इतनी देर नहीं हुई। भुगतान तो दूर, सरकार ने डीए बढ़ोतरी की अब तक घोषणा भी नहीं की। सातवें वेतन आयोग के तहत डीए निर्धारण फार्मूले में संशोधन कर पहले ही कर्मचारियों और पेंशनरों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। अब डीए भुगतान में भी देरी की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबित डीए बढ़ोतरी का भुगतान तत्काल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed