{"_id":"618fcd5259d50970b00423f2","slug":"2022-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : कोरोना काल में प्रोन्नत 10वीं और 12वीं के छात्र दे सकते हैं परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : कोरोना काल में प्रोन्नत 10वीं और 12वीं के छात्र दे सकते हैं परीक्षा
Sat, 13 Nov 2021 08:06 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:06 PM IST
सार
यूपी सरकार ने बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। 2021 में प्रोन्नत पाकर उत्तीर्ण हुए छात्र 2022 की परीक्षा में बैठ सकते हैं। दरअसल प्रोन्नत पाए बड़ी संख्या में छात्र प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में यूपी बोर्ड ने सत्र 2021 के दसवीं और बारहवीं के छात्रों को बिना परीक्षा प्रोन्नत कर दिया था। प्रदेश सरकार ने ऐसे छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे छात्रों को सत्र 2022 की बोर्ड में परीक्षा में नि:शुल्क शामिल होने का एक अवसर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
20 नवंबर तक भर सकते हैं परीक्षा फार्म
यूपी बोर्ड के अऩुसार कक्षा दस एवं बारह के संस्थागत एवं व्यक्तिगत विद्यार्थी अब बोर्ड परीक्षा फार्म 20 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। साथ ही कक्षा 09 व 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड इससे पहले दसवीं और बारहवीं के परीक्षा फार्म भरने की तिथि दो बार बढ़ा चुका है, लेकिन इसके बावजूद पिछले साल की तुलना में लगभग पौने पांच लाख कम अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में एक बार फिर से छूटे हुए अभ्यर्थियों को बोर्ड परीक्षा फार्म भरने का अवसर दिया है।
विज्ञापन
अंकसुधार परीक्षा में शामिल हुए छात्र नहीं कर सकते आवेदन
सत्र 2021 के हाईस्कूल और इंटर के प्रोन्नत छात्र जो बोर्ड परीक्षा से वंचित रह गए थे। ऐसे छात्रों के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सरकार ने एक अवसर दिया है। ये छात्र 2022 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र 20 नवंबर तक नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन वह छात्र जो 18 सितंबर से 06 अक्तूबर के बीच आयोजित अंकसुधार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह 2022 में होने वाली अंकसुधार परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। अंकसुधार के लिए 2022 की परीक्षा में शामिल होने सत्र 2021 के छात्रों को उत्तीण होने प्रमाण पत्र, सह अंकपत्र वर्ष 2021 का ही प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन