{"_id":"5c9bdd04bdec222dc9130759","slug":"201553718532-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है व्यापारी: संदीप बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है व्यापारी: संदीप बंसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है व्यापारी: संदीप बंसल
गौहनिया रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बोले मुख्य अतिथि
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
जसरा। व्यापारी समाज भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार को भी व्यापारियों के हित को ध्यान में रखना चाहिए। एकजुट हुए बिना अपने व्यापारी समाज के हक की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। उक्त बातें अखिल भारतीय राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने गौहनिया रामलीला मैदान में कही। वह इस मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने आए थे।
बंसल ने व्यापारियों का आह्वान किया कि जब भी किसी व्यापारी का किसी तरह से भी उत्पीड़न हो, उसके लिए सभी व्यापारियों को व्यापार रोक कर सड़क पर उतरने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर संदीप बंसल ने गौहनिया व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद केसरवानी मुन्ना भैया और उनके पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी ने कहा कि बाजार में सब्जी की दुकान लगाने वाले से लेकर उद्योगपति तक व्यापारी हैं। हमें संगठन में किसी को छोटा या बड़ा नहीं मानना चाहिए। इस दौरान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर भाईचारा व एकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। संचालन यमुनापार प्रभारी शंकर लाल मधुकर तथा अध्यक्षता कालिका प्रसाद कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार, दिलीप कुशवाहा, संजू जायसवाल, त्रिभुवन पटेल, सुरेश पटेल, दिनेश केसरवानी, लल्ला प्रजापति, अनिल पाठक, शिव बहादुर सिंह, अख्तर अली, मनोज केसरवानी, केके ओझा, सनी, राजेश, रुस्तम भाई, श्रीकांत पटेल, अनीश भाई, चंदन डेंटर, अमित केसरवानी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।