{"_id":"5c3e463dbdec2273a13551c5","slug":"201547585085-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल, बांटी मिठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कुंभ स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं का स्वागत मंगलवार को सीएमपी कालेज के पास किया। यहां शाम को पार्टी के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को खाने के लिए मिठाई भी दी।
यहां उन्होंने कहा कि कुंभ नगरी में धर्म एवं अध्यात्म के साथ आस्था का अदभुत नजारा दिख रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार संतों और श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने को कृतसंकल्पित है। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गंगा मईया के जयकारे भी लगाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, डा. कृतिका अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, दीपक पटेल, सुबोध सिंह, अरुण अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, कुशाग्र श्रीवास्तव, श्याम हेला, रवि केसरवानी, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व सुबह बम्हरौली एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम का भाजपाइयो ने स्वागत किया। उधर सर्किट हाउस में उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुन उनके शिकायती पत्र लिए। आश्वस्त किया कि समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा।