फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रतन दीक्षित समेत छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा

रतन दीक्षित समेत छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा

Wed, 09 Jan 2019 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
रतन दीक्षित समेत छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा
नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष रतन दीक्षित समेत छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया। लॉटरी में निकली पर्ची के मुताबिक सभी समिति से बाहर हो गए। इनमें भाजपा के चार, कांग्रेस और सपा के एक-एक पार्षद हैं। प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए एक ही तरह की 12 पर्चियों में से पार्षदों ने ही अलग-अलग पर्ची निकाली। साथ ही कार्यकारिणी से बाहर हुए पार्षदों के नाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

निगम परिसर के कार्यकारिणी कक्ष में दोपहर 12 बजे शुरू बैठक में लॉटरी डेढ़ बजे के बाद कोरम पूरा होने पर निकाली जा सकी। अध्यक्षता कर रहीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने प्रक्रिया और नियमावली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद एक ही तरह की सभी सदस्यों के नाम छपी 12 पर्चियों को मोड़कर एक पारदर्शी डिब्बे में डाला गया। किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए महापौर ने पार्षदों से ही पर्ची निकालने का आग्रह किया। सचिव परिषद पीके मिश्रा ने प्रक्रिया शुरू कराई, हालांकि कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रतन दीक्षित ने पर्ची नहीं निकली। पहली पर्ची कांग्रेस के मुकुंद तिवारी, दूसरी भाजपा की कुसुमलता गुप्ता, तीसरी पर्ची उपाध्यक्ष रतन दीक्षित की निकली। इसके बाद भाजपा के अखिलेश सिंह, सपा के अतहर राज लाडले और अंत में भाजपा के ऋषि निषाद के नाम की पर्ची निकाली। इस सभी सदस्यों की कार्यकारिणी से विदाई हो गई। महापौर अभिलाषा ने बताया कि कार्यकारिणी के रिक्त हुए पदों के लिए एक सप्ताह में चुनाव करा लिया जाएगा। रतन दीक्षित के स्थान पर इसके बाद कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। प्रक्रिया के बाद रतन दीक्षित ने गुलाब का फूल देकर लोगाें का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि के हाथ निकली अपने नाम की पर्ची
भाजपा पार्षद ऋषि निषाद ने कार्यकारिणी सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने की आखिरी लॉटरी निकाली। उन्होंने जो पर्ची निकाली, उसे खोलने पर ऋषि का ही नाम निकला। अपने नाम की पर्ची खुद निकालने के बाद वह हतप्रभ रह गए।

ये पार्षद साल भर रहेंगे समिति मेें
नगर निगम कार्यकारिणी में साल भर रहने वाले पार्षदों में निर्दलीय कमलेश सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, ओपी द्विवेदी, अनिल कुमार कुशवाहा, उर्मिला यादव, जिया उबैद शामिल हैं।


एडीए सदस्यों का भी होगा चुनाव
पार्षदों में चार सदस्य एडीए के चुने जाएंगे। निकाय चुनाव को 13 महीने बीते लेकिन चुनाव नहीं कराया जा सका। पार्षदों के वोट से चुने जाने वाले पार्षद पूरे कार्यकाल एडीए के सदस्य बने रहेंगे। महापौर के मुताबिक एडीए सदस्यों का चुनाव भी जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed