फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रोटरी क्लब इलीट का स्थापना दिवस समारोह

रोटरी क्लब इलीट का स्थापना दिवस समारोह

Wed, 04 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब इलीट का स्थापना दिवस समारोह
रोटरी इलीट की नई टीम पदारूढ़, पूनम रे अध्यक्ष बनीं
विज्ञापन

क्रासर
मंडलाध्यक्ष स्तुति अग्रवाल की मौजूदगी में हुआ पदग्रहण
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रोटरी क्लब इलीट के स्थापना दिवस पर मंगलवार की शाम नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर रोटरी के सेवा कार्यों का बखान किया गया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल मंडल-3120 की मंडलाध्यक्ष स्तुति अग्रवाल ने नए पदाधिकारियों को पूरे जोश के साथ जरूरतमंदों की मदद में जुटने का संकल्प दिलाया।

सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में दीप प्रज्ज्वलन के बाद स्वतंत्रता शर्मा ने गणेश वंदना की। इसके बाद सत्र 2018-19 के लिए निर्वाचित रोटरी क्लब इलीट की अध्यक्ष पूनम रे, सेक्रेटरी गीता जायसवाल, कोषाध्यक्ष जगबंधन राय, मुनि राज, अभिषेक वर्मा, करन सचदेवा, मधु आजाद, निदेशक पद पर अरविंद अग्रवाल, केके घोष, डॉ. बी पॉल थैलियल, अलका दास, शशांक जैन, बेला राज, नंदिनी वर्मा ने पद भार संभाला। पूर्व अध्यक्ष पीयूष रंजन और पूर्व सेक्रेटरी संजय तलवार ने दायित्व सौंपा। इस मौके पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ओपी बजाज, अमिताभ रे, पीके जैन, प्रदीप मुखर्जी, सतपाल गुलाटी, सह गवर्नर रवि तलवार, शालिनी तलवार उपस्थित थे। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed