फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का प्रवेशपत्र जारी

पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का प्रवेशपत्र जारी

Fri, 08 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का प्रवेशपत्र जारी
पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
विज्ञापन

0 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा टलने की सभी अटकलों पर लगा विराम
0 18 जून से छह जुलाई तक इलाहाबाद, लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा टलने को लेकर हो रही तमाम अटकों पर विराम लग गया है। परीक्षा 18 जून से छह जुलाई तक इलाहाबाद और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में 14032 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। प्रवेश पत्र आयेाग की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’ पर अपलोड कर दिए गए हैं।
कई अभ्यर्थी पीसीएस मुख्य परीक्षा टालने की मांग कर रहे थे। इसके लिए मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया था। ऐसे में परीक्षा के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी लेकिन, आयोग ने बृहस्पतिवार को मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। परीक्षा अब तय समय पर ही होगी। हालांकि आयोग के सचिव जगदीश पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि परीक्षा किसी भी सूरत में नहीं टलेगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 से अपराह्नन 12.30 और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। केवल सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की अविध सुबह 9.30 से 11.30 बजे और सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र की अवधि अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

सचिव का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा करने की चारों चरणों की प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक पूरी कर ली है, उन्हें इस शर्त के साथ मुख्य परीक्षा में औपबंधिक रूप से शामिल होने की अनुमति दी गई है कि अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे निर्धारित अर्हता पूरी कर रहे हैं। अगर किसी भी स्तर पर यह तथ्य प्रकाश में आता है कि अभ्यर्थी ने निर्धारित तिथि तक अर्हता एवं प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। सचिव ने यह भी कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो मुद्रित न हो, वे आईडी प्रूफ की मूल प्रति एवं दो छायाप्रति और पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ लेकर संबंधित केंद्र में उपस्थित हों, अन्यथा उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
दो बार टल चुकी है मुख्य परीक्षा
- पीसीएस मुख्य परीक्षा-2017 दो बार टल चुकी है। पहले यह परीक्षा 17 मार्च से प्रस्तावित थी। फिर इसे टालकर 17 मई से प्रस्तावित किया गया। इस बीच प्रश्नों के विचाद का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने के बाद आयोग ने 18 जून से परीक्षा आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया।
000
छह माह पहले जारी हुआ था प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम
- पीसीएस-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम इस साल 19 जनवरी को जारी किया गया था। 677 पदों के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14032 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।

000
एसडीएम के केवल 22 पद
- पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे 14032 अभ्यर्थियों में सभी का पहला लक्ष्य एसडीएम का पद होगा, सो स्पर्धा और कठिन होने जा रही है। कुल 677 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में एसडीएम के केवल 22 पद हैं जबकि सर्वाधिक 114 पद नायब तहसीलदार (एनटी) के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed