फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चयन बोर्ड को मिले अध्यक्ष समेत छह सदस्य

चयन बोर्ड को मिले अध्यक्ष समेत छह सदस्य

Sun, 08 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
चयन बोर्ड को मिले अध्यक्ष समेत छह सदस्य
पुन : संशोधित - सभी केंद्र : आखिरी इनसेट में एलडी की जगह एलटी है।
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000000000000000000

चयन बोर्ड को मिले अध्यक्ष समेत छह सदस्य
0 राज्यपाल की मंजूरी के बाद आदेश जारी
0 पूर्व आईएएस वीरेश कुमार बने अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
छह माह से अधिक के इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन हो गया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकार ने चयन बोर्ड के अध्यक्ष समेत छह सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। सरकार ने पूर्व आईएएस वीरेश कुमार को चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। उनके साथ डॉ.धीरेंद्र द्विवेदी, डॉ.हरेंद्र कुमार राय, रमेश, डॉ.अजीत सिंह, डॉ.दिनेश मणि त्रिपाठी एवं डॉ.ओम प्रकाश राय को सदस्य नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने के दिन से मानी जाएगी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। अध्यक्ष और सदस्यों के अगले सप्ताह कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पिछले वर्ष अक्तूबर में तत्कालीन अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने समेत 10 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। चयन बोर्ड भंग होने से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ गई। टीजीटी-पीजीटी 2013 का परिणाम नहीं घोषित हो सका, जबकि टीजीटी-पीजीटी 2016 की अक्तूबर 2017 में प्रस्तावित भी अटक गई थी। चयन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने इलाहाबाद से लेकर लखनऊ तक आंदोलन किया। पिछले माह फूलपुर लोकसभा उप चुनाव के लिए आठ मार्च को अल्लापुर में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक सप्ताह में चयन बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। इसके बाद प्रतियोगियों ने आंदोलन खत्म कर दिया था।
विज्ञापन

00
सदस्यों में तीन एसोसिएट प्रोफेसर, दो प्रधानाचार्य
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में नियुक्त किए गए छह सदस्यों में तीन एसोसिएट प्रोफेसर तथा दो इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। डॉ. धीरेंद्र डॉ.द्विवेदी ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में, डॉ.अजीत सिंह एसएसबी कॉलेज हापुड़ में एवं डॉ.ओम प्रकाश राय आगरा कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इसी तरह डॉ.हरेंद्र कुमार राय सनातन धर्म इंटर कॉलेज में एवं डॉ.दिनेश मणि त्रिपाठी एलपीके इंटर कॉलेज बसडीला सरदारनगर गोरखपुर में प्रधानाचार्य हैं। इनके साथ रमेश पूर्व अपर निदेशक माध्यमिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अब घोषित होगा टीजीटी-पीजीटी 2011 का परिणाम
आठ लाख से अधिक अभ्यर्थियों का टीजीटी-पीजीटी 2011 परीक्षा के परिणाम का इंतजार अब खत्म होगा। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) तथा प्रवक्ता (पीजीटी) के 1800 पदों के लिए यह परीक्षा 2016 में हुई।
00
खत्म होगा टीजीटी-पीजीटी 2016 की परीक्षा का इंतजार
टीजीटी-पीजीटी 2016 के 9500 पदों के लिए 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा अक्तूबर 2017 में प्रस्तावित थी लेकिन चयन बोर्ड भंग होने से सारे काम रुक गए।

00
शुरू होंगी 15401 शिक्षकों की नियुक्ति
अशासकीय विद्यालयों में नए और पुराने मिलाकर विज्ञापित एवं अविज्ञापित 15401 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया अब शुरू होगी। इसके लिए अधिचायन आ चुके हैं। इसमें प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षक शामिल हैं। इसमें से 12720 पद के लिए अधियाचन वर्ष 2011 से 2016 के बीच आए हैं। इन पदों के साथ विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए 30 जुलाई 2016 से अब तक 2681 और अधिचायन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed