{"_id":"59be84ef4f1c1b1e688b5023","slug":"201505658095-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक समान हो कला के शिक्षक की योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक समान हो कला के शिक्षक की योग्यता
Updated Sun, 17 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समान हो कला के शिक्षक की योग्यता
चयन बोर्ड की तरह राजकीय विद्यालयों में इस विषय के शिक्षक की योग्यता समान करने की मांग
जीआईसी (एलटी ग्रेड) छात्र मोर्चा आज शिक्षा निदेशक को सौंपेगा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की भांति राजकीय विद्यालयों में भी कला विषय के लिए शिक्षकों की योग्यता समान करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसे लेकर जीआईसी (एलटी ग्रेड) छात्र मोर्चा सोमवार को शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपेंगे। मांग न पूरी होने पर आंदोलन की भी तैयारी की योजना बनाई जा रही है।
अभी तक चयन बोर्ड में टीजीटी कला तथा राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड कला शिक्षकों के लिए योग्यता अलग-अलग है। प्रतियोगी इस व्यवस्था के खिलाफ हैं और वह कला शिक्षक की योग्यता एक समान करने की मांग कर रहे हैं। छात्र मोर्चा के संयोजक एलके चौधरी के मुताबिक इस संबंध में सोमवार को निदेशालय में शिक्षा निदेशक को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकार ने इसे गंभीरता से लेकर कला शिक्षक की योग्यता एक समान न की तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।