फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राज्य स्तरीय रोल-प्ले प्रतियोगिता 15 को

राज्य स्तरीय रोल-प्ले प्रतियोगिता 15 को

Thu, 07 Sep 2017 08:11 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय रोल-प्ले प्रतियोगिता 15 को
राज्य स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता 15 को
विज्ञापन

0 पहले स्थान पर आने वाली टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
राज्य शिक्षा संस्थान में ‘किशोरावस्था में परस्पर स्वस्थ व्यवहार’, ‘किशोरावस्था के आकर्षण एव चुनौतियां’, ‘एचआईवी/एड्स एवं नशाखोरी के कारण और उसका प्रभाव’ विषयों पर राज्य स्तरीय रोल-प्ले प्रतियोगिता 15 सितंबर को होगी। इसमें जनपद स्तर पर हुई रोल-प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 18 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम को रोल-प्ले प्रस्तुत करने के लिए छह से आठ मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

संस्थान के प्राचार्य अनिल भूषण चतुर्वेदी के मुताबिक रोल-प्ले किशोरवय में जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम है। यह कम अवधि की प्रवाहपूर्ण गतिविधि है। यह विद्यार्थियों को उन परिस्थितियों का अभिनय करने का अवसर प्रदान करती है, जिनसे उनका सामना वास्तविक जीवन में होने वाला है। बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। 15 सितंबर को सुबह दस बजे से होने वाली प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान की सचिव डॉ.एस सिंह मुख्य अतिथि होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed