{"_id":"5981e8364f1c1b63578b4845","slug":"201501685814-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाप्\nऊी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाप् ऊी
Updated Wed, 02 Aug 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शुरू हुआ पात्र किसानों का भौतिक सत्यापन
जिले के 80591 किसानों का 332 करोड़ रुपये होगा माफ
30321 का आधार है लिंक, पहले इनका कर्ज होगा माफ
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कृषि ऋण मोचन योजना के पात्र किसानों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। यह काम 10 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 80591 किसानों का 332 करोड़ रुपये माफ होगा। इसके मद्देनजर सूची तहसीलों को भेज दी गई है। सत्यापन के बाद ऋण माफी का लाभ पाने वाले किसानोें की संख्या में और कमी की बात कही जा रही है। पहले चरण में बैक खाता से आधार कार्ड नंबर लिंक कराने वाले तकरीबन 30321 हजार किसानों को लाभ मिलेगा।
बैंकों की ओर से ऋण माफी के लिए 1.07 लाख किसानों की सूची भेजी गई थी। अलग-अलग स्तर पर जांच के बाद 80766 किसानों को पात्र पाया गया। अब इनके भूलेख आदि के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। सत्यापन में देखा जाएगा कि किसान तथा भूखंड हैं भी या नहीं। इसके बाद अंतिम सूची सामने आएगी। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की सूची तहसीलों को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि तय किया गया है कि किसानों के खाता में कर्ज की राशि एक सितंबर से पहुंचने लगे।
000
आधार कार्ड के लिए कैंप आज, कल
कर्जमाफी योजना के दायरे में आने वाले 50 हजार से अधिक किसानों ने अभी आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है। इनका आधार कार्ड बनवाने तथा उसे बैंक खाता से लिंक कराने के लिए प्रशासन की ओर से बृहद स्तर पर कैंप लगाने की घोषणा की गई है। कैंप ब्लाक स्तर पर तीन और चार अगस्त को लगाया जाएगा। इसके लिए एजेंसी भी तय कर दी गई है। बीडीओ नोडल अधिकारी होंगे। डीएम संजय कुमार ने संबंधित शाखा प्रबंधकों को भी कैंप में मौजूद रहने तथा पात्र किसानों का पंजीकरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पंजीकरण की रिपोर्ट रोजाना शाम पांच बजे तक जिला कृषि अधिकारी को उपलब्ध करानी है।
विज्ञापन
000
कंट्रोल नंबर जारी
0 किसानों की शिकायत सुनने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल नंबर भी जारी किया गया है। किसान 9235629449 और 9532713857 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।