{"_id":"691b6a77ab4d96f4060e54ac","slug":"200-schools-in-the-state-are-facing-allegations-of-cheating-during-the-up-board-exams-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नकल के आरोप में 200 स्कूलों पर लटकी डिबार की तलवार, आज यूपी बोर्ड की बैठक में कई को मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नकल के आरोप में 200 स्कूलों पर लटकी डिबार की तलवार, आज यूपी बोर्ड की बैठक में कई को मिल सकती है राहत
Tue, 18 Nov 2025 03:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Nov 2025 03:16 AM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार डिबार से बचने के लिए कई स्कूलों ने प्रत्यावेदन दिया है। पिछले वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा से पहले 259 विद्यालयों को डिबार घोषित किया गया था और उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल के आरोप से घिरे प्रदेश के 200 स्कूलों को डिबार घोषित करने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, प्रयागराज और मेरठ के क्षेत्रीय कार्यालयों से संदिग्ध विद्यालयों की लिस्ट मंगाई है।
विज्ञापन
प्रदेश में 28,530 स्कूल यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं, जिनमें राजकीय, एडेड और स्ववित्तपोषित शामिल हैं। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद में बैठक में क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद तय होगा कि कितने स्कूलों को डिबार घोषित किया जाए और कितनों को बाहर किया जाए।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार डिबार से बचने के लिए कई स्कूलों ने प्रत्यावेदन दिया है। पिछले वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा से पहले 259 विद्यालयों को डिबार घोषित किया गया था और उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था। इस बार भी अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन