{"_id":"5a89db0e4f1c1b3c718b59df","slug":"20-entrepreneurs-from-allahabad-call-from-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद के 20 उद्यमियों को लखनऊ से बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद के 20 उद्यमियों को लखनऊ से बुलावा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
investors Summit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में होने जा रही इन्वेस्टरर्स समिट-2018 में शामिल होने के लिए इलाहाबाद के 20 उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। ये उद्यमी 21 एवं 22 फरवरी को लखनऊ में आयोजित समिट में इलाहाबाद में उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा यहां उद्योग की मूलभूत समस्याओं पर भी यहां के उद्यमी सरकार को आकृष्ट करेंगे। समिट मीट में जाने को लेकर उद्यमी भी खासे उत्साहित हैं।
दरअसल पिछले कुछ वर्षों के दौरान इलाहाबाद औद्योगिक विकास में काफी पिछड़ गया है। कुछ चुनिंदा औद्योगिक इकाइयों को छोड़ दिया जाए तो जिले की तमाम इकाइयां या तो बंद हो चुकी हैं या बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। जिले का औद्योगिक विकास कैसे बढ़े। यहां उद्योग की क्या संभावनाएं हैं। उद्यमी इलाहाबाद में औद्योगिक विकास को लेकर क्या सोच रहे हैं। ऐसे ही तमाम पहलुओं पर चर्चा करने के लिए राज्य सरकार ने यहां 20 उद्यमियों को 21 एवं 22 फरवरी को लखनऊ में आयोजित ‘इन्वेस्टरर्स समिट -2018’ में आमंत्रित किया है। इसमें हिंदुस्तान फूड्स के राशिद सगीर, कुंद्रा एजेंसीज के नरेश कुंद्रा, शैल टयूबिंग प्राइवेट के अनिल अग्रवाल, युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के जगदीश गुलाटी, एसपीआरएल ग्रुप के आशीष कुमार आदि के साथ संतोष शिवाजी, राजेंद्र कुमार मिश्र, उदय शंकर पांडेय, शिव पूजन केसरवानी, सुनील कुमार केसरवानी, राजेश गुप्ता, रमेश अग्रहरि, अनुज तिवारी, राजीव अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, दिनेश कुंद्रा, मोहित नायर, गौरव मोहन, समीर अग्रवाल, इंद्रेश भार्गव के नाम शामिल है।
हिंदुस्तान फूड्स के राशिद सगीर समिट में बुलाए जाने को लेकर खासे उत्साहित है। उन्होंने कहा कि निश्चित यह बड़ा प्लेटफार्म है। इलाहाबाद में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव अनिल अग्रवाल ने मुताबिक इलाहाबाद में ढांचागत सुविधाएं मौजूद है। यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट की आवश्यकता है। आईटीआई भी दम तोड़ रही है। समिट में कहा जाएगा कि आईटीआई में आईटी पार्क बनाया जाए। ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। उद्यमी नरेश कुंद्रा ने कहा कि इलाहाबाद का सौभाग्य है कि यहां के 20 उद्यमियों को अपनी बात रखने का मंच मिलने जा रहा है। निश्चित ही समिट का लाभ आने वाले समय में इलाहाबाद को मिलेगा।