{"_id":"62bc91690cd06c16be714992","slug":"2-25-crore-ganja-coming-from-andhra-pradesh-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : आंध्र प्रदेश से आ रहा 2.25 करोड़ का गांजा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : आंध्र प्रदेश से आ रहा 2.25 करोड़ का गांजा पकड़ा
Wed, 29 Jun 2022 11:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:22 PM IST
सार
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह गांजा आंध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी जिला स्थित राजमुंदरी गांव से ला रहे थे। जिसे प्रयागराज, रीवां, मिर्जापुर व आसपास के जनपदों में सप्लाई किया जाना था। गिरोह का सरगना सोहागी मप्र निवासी राकेश सिंह है जो जगदलपुर छत्तीसगढ़ में रहकर संचालन करता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने तीनों को कोरांव क्षेत्र से पकड़ा। जिनसे कुल 9.29 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुकदमा दर्ज कराकर अभियुक्तों को कोरांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोरांव के रास्ते जिले में गांजे की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना मिलने पर एसटीएफ टीम ने मंगलवार देर रात घेराबंदी कर डीसीएम को रोका। तलाशी में इसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जिस पर चालक अनूप कुमार मिश्रा निवासी जियापुर मानपुर कोरांव, क्लीनर पवन कुमार सिंह निवासी छनना मानपुर कोरांव और हरिकांत सिंह उर्फ बब्लू निवासी हहोतीपुरवा, सोहागी मप्र को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह गांजा आंध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी जिला स्थित राजमुंदरी गांव से ला रहे थे। जिसे प्रयागराज, रीवां, मिर्जापुर व आसपास के जनपदों में सप्लाई किया जाना था। गिरोह का सरगना सोहागी मप्र निवासी राकेश सिंह है जो जगदलपुर छत्तीसगढ़ में रहकर संचालन करता है। यह भी बताया कि वह व उसके साथी इससे पहले भी कई बार आंध्र प्रदेश से गांजे की खेप लाकर सप्लाई कर चुके हैं। सीओ नवेंदु सिंह ने बताया कि सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन