फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   123 कब्जे ध्वस्त, हटिया-बांस मंडी में विरोध

123 कब्जे ध्वस्त, हटिया-बांस मंडी में विरोध

Wed, 09 Jan 2019 02:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
123 कब्जे ध्वस्त, हटिया-बांस मंडी में विरोध
मुख्यमंत्री के नगरागमन के मद्देनजर नगर निगम ने मंगलवार को पुराने शहर में जबरदस्त तरीके से अभियान चलाकर 123 अतिक्रमण ध्वस्त किए। कब्जेदारों से 16000 शमन शुल्क भी वसूला गया। कार्रवाई के दौरान हटिया और बांस मंडी में दस्ते को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी लाल मणि यादव निरीक्षक मनोज कुमार और प्रवर्तन दल के साथ खुसरोबाग से कार्रवाई शुरू की। एमजी मार्ग, एडीसी चौराहा, शंकर लाल भार्गव रोड कीडगंज, मुट्ठीगंज, हटिया चौराहे से सुलाकी चौराहा, रामभवन, कोठापार्चा, बाई का बाग, बैरहना, नैनी तक कार्रवाई की गई। हटिया और बांस मंडी में विरोध के कारण कुछ देर के लिए कार्रवाई बाधित हुई। नाली पर बने रैंप, टीन शेड समेत अन्य अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए। अफरातफरी के माहौल में ठेला वाले भागे, लेकिन सामान नहीं समेट सके। सड़क, पटरी खाली कराने के बाद अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि दोबारा कब्जा मिला तो शमन शुल्क दोगुना वसूल कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


पॉलिथीन के बैग, थर्मोकोल के ग्लास-प्लेट जब्त
स्वच्छता सर्वेक्षण प्रभारी ऋतु सुहास के निर्देश पर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लवकुश के नेतृत्व में मंगलवार को फाफामऊ मंडी में भारी मात्रा में पॉलिथीन के बैग जब्त किए गए। अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में 15 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन के बैग, 50 किलो से अधिक वजन के थर्मोकोल के ग्लास और प्लेट जब्त की गईं। नियम विपरीत व्यापार और प्रतिबंधित वस्तुओं का इस्तेमाल करने वालों से 17000 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed