{"_id":"5b3e71c04f1c1b05278b4c21","slug":"191530819008-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेनोग्राफर परीक्षा का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेनोग्राफर परीक्षा का परिणाम जारी
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेनोग्राफर परीक्षा का परिणाम जारी
- 49 अभ्यर्थियों को जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र
इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से ली गई स्टेनोग्राफर की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 49 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। शीघ्र ही सफल परीक्षार्थियों का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
जनवरी 2015 में स्टेनोग्राफर (हिंदी) पद की लिखित परीक्षा हुई थी। उसमें सफल अभ्यर्थियों का इस वर्ष 10 एवं 11 मार्च को स्टेनोग्राफी टेस्ट हुआ था। टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र आदि की जांच छह जून को हुई। अब आरआरबी ने अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया है। कुल 49 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इसमें 30 की नियुक्ति उत्तर मध्य रेलवे, 11 की उत्तर रेलवे एवं आठ की नियुक्ति रेल इंजन कारखाना वाराणसी में होगी। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है।