फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रदेश के 599 विद्यालयों को जल्द मिलेंगे नए प्रधानाचार्य

प्रदेश के 599 विद्यालयों को जल्द मिलेंगे नए प्रधानाचार्य

Fri, 08 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के 599 विद्यालयों को जल्द मिलेंगे नए प्रधानाचार्य
प्रदेश के 599 विद्यालयों को जल्द मिलेंगे नए प्रधानाचार्य
विज्ञापन

0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में चल रही अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग
0 जुलाई के आखिरी हफ्ते में हो सकता है साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। प्रवक्ता पद पर साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रधानाचार्य पद के साक्षात्कार की तैयारियों में जुट गया है। बोर्ड ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के एडेड विद्यालयों में वर्ष 2013 में प्रधानाचार्य के 599 पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। करीब पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद बोर्ड अभ्यर्थियों केआवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई में साक्षात्कार के बाद विद्यालयों को नए प्रधानाचार्य मिल जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2013 में प्रदेश केएडेड विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 599 पद के लिए विज्ञापन निकाला था। सपा शासन काल में अध्यक्ष व सदस्यों के बदलाव, कोरम के अभाव और बोर्ड की धीमी चाल केचलते इन पदों पर नियुक्तियां नहीं की जा सकीं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पिछले पांच वर्षों से साक्षात्कार के इंतजार में हैं। चयन बोर्ड केनव नियुक्त अध्यक्ष पूर्व आईएएस वीरेश कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद जब लंबित कार्यों की समीक्षा की तो वर्ष 2013 में विज्ञापित प्रधानाचार्य के साक्षात्कार को भी पूरा कराने का निर्देश दिया। इस पर अब काम शुरू करते हुए बोर्ड कार्यालय में आए 25 हजार 21 आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग का काम शुरू करा दिया गया है। आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग के बाद अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तिथि व समय के साथ बुलावा पत्र भेजा जाएगा। बोर्ड में की जा रही इस कवायद के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में साक्षात्कार के बाद माध्यमिक स्तर के इन एडेड विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में वर्ष 2013 में विज्ञापित प्रधानाचार्य के 599 पद के लिए कुल 25 हजार 21 आवेदन आए थे। आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग का काम शुरू हो गया है। स्क्रीनिंग में करीब एक से डेढ़ माह का समय लगेगा। इसके बाद साक्षात्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवल किशोर
उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed