{"_id":"5ac926904f1c1b9a618b5f95","slug":"191523132048-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में प्रवेश के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में प्रवेश के लिए आवेदन आज से
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र
00000000000000000000000
इविवि में प्रवेश के लिए आवेदन आज से
0 सात से 31 मई के बीच इलाहाबाद समेत 13 जिलों में होगी प्रवेश परीक्षा
0 स्नातक एवं परास्नातक की 22 हजार सीटों के लिए आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आठ अप्रैल से शुरू होने जा रही है। प्रवेश परीक्षा सात से 31 मई के बीच देश के 13 जिलों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत सूचना एवं ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट ‘www.auadmissions.com’ और ‘www.allduniv.ac.in’ पर उपलब्ध है।
इविवि और उनके संघटक महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक की तकरीबन 22 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए पिछले साल एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हुई थी और 13 मई तक आवेदन लिए गए थे। लेकिन इस बार दो हफ्ते पहले ही आवेदन मांग लिए गए हैं। वहीं, परीक्षा का आयोजन भी पिछले साल के मुकाबले इस बार पहले कराया जा रहा है। पिछली बार परीक्षा 30 मई से शुरू कराई गई थी जबकि इस दफे 31 मई तक परीक्षा पूरी हो जाएगी। वहीं, अलग-अलग पाठ्यक्रमों के परिणाम जून से जुलाई के अंत तक घोषित किए गए थे। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि इस बार सभी परीक्षाओं के परिणाम परीक्षा तिथि से 15 दिनों के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे।
परीक्षाएं ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों विधाओं में होंगी लेकिन कुछ परीक्षाएं (व्यावसायिक पाठ्यक्रम) केवल ऑनलाइन विधा होंगी, जबकि संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करने से पूर्व आवेदक अपनी अर्हता सुनिश्चित कर लें। अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा के लिए किसी भी चरण में अर्ह नहीं पाया जाता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। प्रत्येक विषय की प्रवेश परीक्षा की प्रकृति और पाठ्यक्रम की विस्तृत सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा के लिए इलाहाबाद समेत कानपुर, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, पटना, भोपाल, श्रीनगर, नई दिल्ली, बंगलुरु और कोलकाता में केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
000
इन पाठ्यक्रमों में होगा प्रवेश
- स्नातक प्रवेश परीक्षा के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी गणित, बीएससी जीव विज्ञान, बीएससी गृह विज्ञान, बीएफए, बीपीईएस, बीपीए संगीत में प्रवेश लिए जाएंगे। परास्नातक में एमए, एमएससी, एमकॉम के अलावा एमबीए, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों, एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड और संयुक्त शोध परीक्षा (क्रेट) में प्रवेश लिए जाएंगे।