फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रोजगार मेला में आए 5075 को मिली नौकरी की उम्मीद

रोजगार मेला में आए 5075 को मिली नौकरी की उम्मीद

Mon, 18 Sep 2017 08:11 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
रोजगार मेला में आए 5075 को मिली नौकरी की उम्मीद
रोजगार मेला में आए 5075 को मिली नौकरी की उम्मीद
विज्ञापन

0 उमस भरी गर्मी में भी युवाओं में दिखा उत्साह, सात हजार से अधिक हुए शामिल
0 मंत्री चेतन चौहान की मौजूदगी में 600 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
केपी कम्यूनिटी हाल में सोमवार को उम्मीदों का मेला लगा। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत आयोजित मंडलीय रोजगार मेला में तकरीबन सात हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। उमस भरी गर्मी में युवाओं ने कतार में लगकर रजिस्ट्रेशन कराया और साक्षात्कार में शामिल हुए। उनकी उम्मीदों को पंख भी लगे। 50 से अधिक कंपनियों में उन्हें नौकरी का आश्वासन मिला ही, 5075 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए योग्य पाया गया। कंपनियों के स्तर पर साक्षात्कार के बाद इनका चयन होगा। समारोह में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री की मौजूदगी में नौकरी पा चुके 600 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं 50 से अधिक युवाओं को मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया।
रोजगार मेला को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा और सुबह ही बड़ी संख्या में कौशल विकास तथा आईटीआई के प्रशिक्षित छात्र-छात्रा पहुंच गए थे। नौकरी की उम्मीद में इलाहाबाद के अलावा प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशाम्बी से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। इसका नतीजा रहा कि आयोजन स्थल के बाहर सड़क पर दिन भर जाम की स्थिति रही। ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने एक से अधिक कंपनियों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। कई कंपनियों के आगे तो युवाओं की लंबी कतार रही। स्माइलगंज बाजार से आईं मीरा, रूबीना बानो आदि का कहना था कि यह उनके लिए सुनहरा अवसर है। फाफामऊ की पूजा सिंह, प्रार्थना सिंह ने बताया कि पहले चरण में उनका चयन हो गया है। तीन दिन बाद फिर साक्षात्कार होगा। मो. निदाफ का कहना था कि इस तरह का पहली बार मौका मिला है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। रुद्र का कहना था कि रोजगार मेला में रजिस्ट्रेशन के अलावा कोर्स तथा नौकरियों की बाबत जानकारी भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि कौशल विकास योजना का मकसद ‘सबको हुनर सबको काम’ देना है। इस मकसद से कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। उन्होंने संस्थाओं से अपील की कि उनका काम प्रशिक्षण देने के साथ युवाओं को नौकरी दिलाने की भी है। इससे पहले कौशल विकास कार्यक्रम के एमडी राजेश कुमार ने बताया कि 53 क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। प्रदेश में सभी 53 क्षेत्र में कुल 650 कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। सीडीओ सैमुअल पॉल एन. ने कौशल विकास के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व में चयनित नेहा, रितु, प्रशांत, संजू आदि ने भी अनुभव साझा किए। इस मौके पर एडीएम नागरिक आपूर्ति अमर पाल सिंह, डीडीओ आरयू द्विवेदी, एसीएम मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने बाद मिलेगा अवसर
0 युवाओं को नौकरी पाने का जल्द ही एक और मौका मिलेगा। सीडीओ सैमुअल पाल एन. ने कहा कि छह महीने के भीतर एक और रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

एक लाख को मिलेगी प्रशिक्षण के साथ नौकरी
इलाहाबाद। प्रदेश सरकार ने इस साल कौशल विकास तथा आईटीआई में प्रशिक्षित एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। इस मकसद से 19 बड़ी कंपनियों से समझौता किया गया है। इनमें मोबाइल, कंप्यूटर आदि क्षेत्रों की कई कंपनियां शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश में रोजगार मुहैया कराना सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनके सकारात्मक रिजल्ट भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिशन के पोर्टल पर 52 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें पांच लाख को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 19 कंपनियों से समझौता हुआ है। प्रशिक्षुओं को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 350 प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed