फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वोटिंग के आधार पर पुरस्कृत होंगे पूजा पंडाल

वोटिंग के आधार पर पुरस्कृत होंगे पूजा पंडाल

Sat, 02 Sep 2017 09:27 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
वोटिंग के आधार पर पुरस्कृत होंगे पूजा पंडाल
अपने पसंदीदा पंडाल को कर सकेंगे वोट
विज्ञापन

0 वोटिंग के आधार पर पुरस्कृत किए जाएंगे दुर्गा पूजा पंडाल
0 मोबाइल नंबर जारी, एक नंबर से एक ही एंट्री मान्य होगी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नवरात्र पर सजने वाले दुर्गा पूजा पंडालों को पुरस्कृत करने के लिए इस बार वोटिंग को भी आधार बनाया जाएगा। वोटिंग एसएमएस के जरिए स्वीकार की जाएगी। इसके लिए मोबाइल नंबर जारी कर दिया गया है। तीन दिनों तक लोग अपने पसंदीदा पंडाल को वोट कर सकेंगे। एसएमएस में पसंदीदा पंडाल का नाम लिखकर मोबाइल नंबर 9794439414 पर भेजना होगा। समय समाप्त होने के बाद वोटिंग की गणना कर अवार्ड दिए जाएंगे।
अभी तक बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन एवं इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति के निर्णायक मंडल की ओर पूजा कमेटियों को अवार्ड दिया जाता था, लेकिन इस बार से वोटिंग को भी आधार बनाया गया है। पूजा पंडाल कमेटियों ने आपसी सहमति बनाकर यह प्रक्रिया शुरू की है। दुर्गा पूजा समिति के सचिव पीके राय के मुताबिक विभिन्न वर्गों में पूजा पंडाल को पुरस्कृत करने के लिए लोगों की राय मांगी जाएगी। इसके लिए वोटिंग कराई जाएगी। नवरात्र की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तक वोटिंग लाइन खुली रहेंगी। इस नंबर 9794439414 पर एसएमएस किया जा सकेगा। बताया कि एक मोबाइल नंबर से एक बार में एक ही वोट कर सकेंगे।
विज्ञापन


देवी मां का नाव से आगमन, घोड़े से गमन
बंगाली पंजिका के अनुसार इस बार देवी मां का आगमन नाव से हो रहा है और गमन घोड़े से होगा। गौरी राय के मुताबिक देवी मां का नाव से आगमन भरपूर बारिश का प्रतीक है, जिसके कारण धान की फसल उत्तम होगी। घोड़े से वापसी लोगों में मनभेद बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
दक्षिणेश्वर काली मंदिर की अनुकृति होगा पंडाल
0 प्रीतमनगर बारवारी का पूजापंडाल
प्रीतमगर बारवारी सुलेमसराय सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित होेने वाले दुर्गा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। कमेटी की ओर से पूजा पंडाल बनाने की शुरुआत की जा चुकी है। पंडाल दक्षिणेश्वर काली मंदिर की अनुकृति होगा। महासचिव अभिजीत राय के मुताबिक कोलकाता के कारीगर पंडाल को आकार देने में लगे हुए हैं। मुख्य गेट के सामने देवी मां को अपनी संतानों के साथ नदी पार करते हुए दर्शाया जाएगा। पंडालों को सजाने में प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल किए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed