फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   19 lakh rupees stolen along with jewelery from IFFCO officer's house

Prayagraj : इफको अधिकारी के घर आभूषण समेत 19 लाख की चोरी, परिवार के साथ गांव गए थे सहायक प्रबंधक

Sun, 14 Jan 2024 11:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 11:14 AM IST
सार

आलमारी का ताला तोड़कर सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की 3 चेन, 2 अंगूठी, इफको से मिली शील्ड, 10 ग्राम सोना व 100 ग्राम चांदी तथा चांदी के अन्य आभूषण एवं साढ़े 4 लाख रुपये नगद समेत 19 लाख 50 हजार से अधिक का सामान उठा ले गए।

विज्ञापन
19 lakh rupees stolen along with jewelery from IFFCO officer's house
इफको अधिकारी के घर चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इफको फूलपुर की घियानगर कॉलोनी के गोदावरी सेक्टर स्थित सहायक प्रबंधक के सूने घर से बदमाशों ने आभूषण समेत करीब 19 लाख का माल पार कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद है। फूलपुर की इफको इकाई में सहायक प्रबंधक विद्युत के पद पर तैनात झुल्लन यादव एक दिन पहले ही परिवार के साथ अपने गांव गए थे। शुक्रवार की रात बदमाशों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

विज्ञापन


आलमारी का ताला तोड़कर सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की 3 चेन, 2 अंगूठी, इफको से मिली शील्ड, 10 ग्राम सोना व 100 ग्राम चांदी तथा चांदी के अन्य आभूषण एवं साढ़े 4 लाख रुपये नगद समेत 19 लाख 50 हजार से अधिक का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो फोन पर सहायक प्रबंधक को सूचित किया। वह तत्काल परिवार समेत फूलपुर के लिए रवाना हो गए। शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने घर पहुंचे। फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट आई। गौरतलब है कि इफको की ओर से सुरक्षा गार्ड कॉलोनी के गेट पर भी तैनात किए गए हैं, जो परिसर की देखरेख भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इफको अधिकारी के घर हुई चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है। मामले के तह तक पहुंचकर चोरी की वारदात का खुलासा कराया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, एसीपी फूलपुर।


साल भर पहले भी इफको के महाप्रबंधक के घर हुई थी 20 लाख की चोरी

इफको कॉलोनी में 13 महीने के अंदर बड़ी चोरी की यह चौथी वारदात है। पुलिस आज तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। गोदावरी सेक्टर में रहने वाले महाप्रबंधक संजय वैश्य के घर 26 नवंबर 2022 की रात उस समय बदमाशों ने घर खंगाला, जब उनका परिवार बेटी की शादी में प्रयागराज शहर में था। करीब 20 लाख का माल उठा ले गए थे। इसी रात बदमाशों ने गोदावरी सेक्टर में ही ही रहने वाले इफको कर्मचारी नवीन कुशवाहा और प्रवीण सोनकर के भी आवास का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के आभूषण बदमाश उठा ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed