फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नामांकन का तीसरा दिन आज

नामांकन का तीसरा दिन आज

Fri, 19 Apr 2019 08:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
नामांकन का तीसरा दिन आज
नामांकन का तीसरा दिन आज
विज्ञापन

भारी संख्या में तैनात रहेगी फोर्स, प्रवेश करने वालों पर रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शनिवार को नामांकन का तीसरा दिन है। हालांकि नामांकन करने वालों में बड़े दल का कोई प्रत्याशी नहीं है, मगर निर्दलीय और क्षेत्रीय पार्टियों के प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकते हैं। नामांकन फार्म लेने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इधर, किसी भी बवाल से निपटने के लिए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।

जिले में 12 मई को होने वाले मतदान के लिए इन दिनों नामांकन हो रहा है। शनिवार को नामांकन का तीसरा दिन है। अभी तक मात्र तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। शनिवार के बाद सोमवार और मंगलवार को भी नामांकन करने का मौका मिलेगा। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह, भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के नामांकन करने से माहौल काफी गरम रहेगा। सोमवार को छोटे दल के प्रत्याशी मतदान करते हैं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है सोमवार को नामांकन करने के लिए मुहूर्त सबसे अच्छा है, ऐसी दशा में क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। इससे जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल जिला प्रशासन ने नामांकन स्थल पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की है। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि नामांकन स्थल पर पल-पल वीडियोग्राफी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed