फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   केशव मौर्य के दो मुकदमे उठाएगी सरकार

केशव मौर्य के दो मुकदमे उठाएगी सरकार

Wed, 21 Nov 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
केशव मौर्य के दो मुकदमे उठाएगी सरकार
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के दो मुकदमे वापस लेगी सरकार
विज्ञापन

0 अभियोजन को मुकदमे उठाने की अर्जी देने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश सरकार उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य पर दो मुकदमे वापस लेगी। दोनों मुकदमे कौशांबी में दर्ज हैं। इसके लिए शासन स्तर से अभियोजन को हरी झंडी दे दी गई है। निर्देश आया है कि मुकदमा उठाए जाने के संबंध में डीजीसी संबंधित न्यायालय में प्रार्थनापत्र दें ताकि अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ हो सके।
शासन के अनुसचिव अरुण कुमार राय ने डीएम कौशांबी को इस आशय का पत्र लिखा है। इसमें शासन का निर्देश है कि मुकदमा उठाए जाने के संबंध में कार्यवाही प्रारंभ की जाए। अब अभियोजन की ओर से इस मामले की सुनवाई कर रही स्पेशल कोर्ट में मुकदमा उठाए जाने संबंधी अर्जी दी जाएगी। डीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने भी अपनी ओर से कोर्ट में अर्जी प्रस्तुत करने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इन मुकदमों को उठाने की है तैयारी
केशव मौर्य के खिलाफ कौशांबी के मोहब्बतपुर पैंसा थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक सरकार बनाम राधेश्याम साहू है जो कि बलवा कराने और धर्म विशेष के विरुद्ध टिप्पणी करने का और दूसरा मुकदमा फर्जी संस्था बनाने का (धोखाधड़ी) दर्ज है। इन दोनों मुकदमों में केशव नामजद नहीं हैं और विवेचना के दौरान उनका नाम प्रकाश में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed