फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   तितली के प्रभाव से लुढ़का पारा, सर्दी की आहट

तितली के प्रभाव से लुढ़का पारा, सर्दी की आहट

Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
तितली के प्रभाव से लुढ़का पारा, सर्दी की आहट
तितली तूफान के प्रभाव से पांच डिग्री लुढ़का पारा, सर्दी की आहट
विज्ञापन

- 48 घंटे में बदला मौसम, बादलों के डेरा जमाने से बारिश की संभावना
- धूप खिली तो भी 26 डिग्री तक गिरेगा तापमान, ओलावृष्टि के भी आसार
इलाहाबाद।
बंगाल की खाड़ी से उठे तितली तूफान का केंद्र ओडिशा है। यह झारखंड से होते हुए नार्थ ईस्ट की ओर चला गया है, जिस कारण में इसका यूपी में असर कम दिखा है लेकिन बादल धमाचकौड़ी मचाए हैं। बादलों के डेरा जमाने से 48 घंटे में करीब पांच डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया। अभी दो तीन दिन मौसम ऐसा ही नम बना रह सकता है। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा यह बदला मौसम सर्दी की आहट है। अभी बादल छाए रह सकते हैं। यदि धूप निकली तो भी मौसम ठंडा रहेगा। अधिकतम पारा 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।

तितली तूफान का प्रभाव शुक्रवार को साफ दिखा। बादलों ने डेरा जमाए रखा। रात भर चली ठंडी हवाएं सुबह तक मौसम सुहाना बनाती रहीं। अचानक बदले मौसम का ही प्रभाव रहा कि कई बार सूरज दिखा लेकिन धूप कमजोर ही रही। आर्द्रता का स्तर अधिकतम रहने से न्यूनतम पारा भी सामान्य से नीचे आ गया। शाम को बादलों की धमाचौकड़ी तेज हो गई। संभावना है कि डेरा जमाए बादल गरज चमक के साथ गरज चमक के साथ बारिश करा सकते हैं। ओलावृष्टि भी संभावित है। धूप खिली तो भी पारा और नीचे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed