{"_id":"5b9c05c1867a557ea94a5811","slug":"181536951745-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतागढ़ में बैंक में डकैती, सात लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतागढ़ में बैंक में डकैती, सात लाख लूटे
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जगेशरगंज शाखा में शुक्रवार को बेखौफ छह नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े डाका डाला। फिल्मी स्टाइल में बैंक में घुसे असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाने के बाद कैशियर को तमंचे से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद स्ट्रांग रूम और कैश काउंटर से सात लाख लाख रुपये लूटकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घायल कैशियर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी में रूमा डिग्री कॉलेज के गेट के बगल डॉ. राजेंद्र सिंह के मकान में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा जगेशरगंज स्थित है। शुक्रवार की सुबह बैंक प्रबंधक कमलेश चंद्र यादव व कैशियर पंकज समेत अन्य कर्मचारी पहुंचे। बैंक खुलते ही लेनदेन के लिए ग्राहकों का आना-जाना शुरू हो गया। सुबह करीब 11.45 बजेे दो अपाची बाइक से छह नकाबपोश बदमाश बैंक के बाहर पहुंचे। एक बाहर ही खड़ा रहा, जबकि पांच हाथों में असलहा लेकर सीधे बैंक में घुस गए। भीतर मौजूद ग्राहकों व कर्मचारियों को धमकाते हुए एकतरफ खड़ा करा दिया। बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। दो बदमाश काउंटर से छलांग लगाते हुए कैशियर के पास पहुंचे। बैंक मैनेजर की कुर्सी खाली देख कैशियर पंकज से स्ट्रांग रूम के साथ कैश काउंटर की चाबी मांगने लगे। न देने पर उसे तमंचे की बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया और पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे भयभीत कैशियर ने बदमाशों को स्ट्रांग रूम व कैश काउंटर की चाबी दे दी। चाबी मिलते ही बदमाशों ने स्ट्रांग रूम से 4.50 लाख और कैश काउंटर से लगभग 2.50 लाख रुपये समेट लिए।
रुपये लूटने के बाद सभी बदमाश बाइक लेकर बाजार की ओर भागे। कुछ दूर जाने पर छह राउंड फायरिंग की और रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास से होकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, एएसपी पूर्वी पूर्णेंदु सिंह, सीओ सिटी अंजनी राय के अलावा अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में कंधई, कोहड़ौर, नगर कोतवाली, सांगीपुर, उदयपुर व स्वाट टीम को लगाया गया।
विज्ञापन
बाथरूम में छिप गए मैनेजर, अलार्म बजाने का नहीं मिला मौका
ग्रामीण बैंक जगेशरगंज शाखा में नकाबपोश बदमाश घुसते ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ने लगे। उनके हाथ में असलहे देख मैनेजर कमलेशचंद्र यादव सहम गए। उन्होंने अलार्म बजाने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ी में बटन नहीं मिली। वह बदमाशों की नजर बचाकर बाथरूम में घुस गए। बदमाश प्रबंधक के न मिलने पर काउंटर की सिटकनी तोड़ दिए। कुछ काउंटर से छलांग लगाकर घुसे। बदमाशों से छिपकर मैनेजर पुलिस को घटना की जानकारी देने लगे। वह बाथरूम से बदमाशों के जाने के बाद बाहर निकले।
अभी तक बैंक से बदमाशों के 5.12 लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है। बैंक कर्मचारी लेनदेन का मिलान कर रहें हैं। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। अमेठी व सुलतानपुर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। संभावना है घटना के बाद बदमाश अमेठी या फिर सुलतानपुर सीमा की ओर भागे हैं।
देवरंजन वर्मा, पुलिस अधीक्षक