{"_id":"5ac67b374f1c1bd5618b5bf3","slug":"181522957111-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री ने राज्य विवि में नकल पर तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री ने राज्य विवि में नकल पर तलब की रिपोर्ट
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री ने राज्य विवि में नकल पर तलब की रिपोर्ट
0 अफसरों को निर्देश, नकल के खिलाफ सख्ती से निपटें
0 मॉनीटरिंग कमेटी ने मारा छात्रा, कई केंद्रों में मिलीं खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में हुई नकल एवं अन्य गड़बड़ियों पर रिपोर्ट तलब कर ली है। उन्होंने प्रदेश मॉनीटरिंग कमेटी के पदाधिकारियों और राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति को निर्देश दिए हैं कि नकल के खिलाफ सख्ती से निपटें। कहा कि नए सत्र में नकल पर शतप्रतिशत रोक ही उनकी प्राथमिकता है।
कौशांबी भ्रमण के दौरान मॉनीटरिंग कमेटी और राज्य विश्वविद्यालय के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं की शुचिता, नकल रोकने और भ्रष्टाचार को खत्म करने पर बात की। उन्होंने कहा कि मॉनीटरिंग कमेटी की मुस्तैदी से नकल पर काफी हद तक रोक लगी है लेकिन यह काफी नहीं है। इस मसले पर और बेहतर प्रयास किए जाने की जरूरत है। बैठक के दौरान मॉनीटरिंग कमेटी की अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति गौतम, संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. एसपी खरे, मॉनीटरिंग कमेटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. इंदु प्रकाश सिंह, इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद, रजिस्ट्रार डॉ. साहब लाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
बैठक के बाद मॉनीटरिंग कमेटी के पदाधिकारियों और राज्य विवि के अफसरों ने दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। महामाया राजकीय महाविद्यालय, मंझनपुर कौशांबी में टीम ने छापा माकर वहां नकल करते एक छात्र को रंगे हाथ पकड़ा। महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरा, दिव्यांगों के लिए रैम्प आदि की व्यवस्था करने के लिए प्राचार्य को निर्देश दिए। टीम ने टीआरएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन, सराय अकिल का भी निरीक्षण किया। रामनाथ सिंह महाविद्यालय, चायल में सामूहिक नकल का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने टीआरएस कॉलेज में परीक्षा केंद्र शिफ्ट कर दिया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखा गया। हालांकि सीसीटीवी में ऑडियो की सुविधा नहीं थी। इस पर कॉलेज के प्राचार्य को ऑडियो सिस्टम लगवाने को कहा गया।