फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अचानक इलाहाबाद पहुंचे सीआरबी, जंक् शन पर हड़कंप

अचानक इलाहाबाद पहुंचे सीआरबी, जंक् शन पर हड़कंप

Fri, 16 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अचानक इलाहाबाद पहुंचे सीआरबी, जंक्
शन पर हड़कंप
अचानक इलाहाबाद पहुंच गए सीआरबी, जंक्शन पर हड़कंप
विज्ञापन

0 डीआरएम से स्काई वॉक एवं कुंभ से जुड़ी तैयारियों के बारे में ली जानकारी
0 मंडलीय अफसरों के साथ इलाहाबाद से कानपुर तक किया ट्रैक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
चेयरमैन रेलवे बोर्ड (सीआरबी) अश्विनी लोहानी बृहस्पतिवार की सुबह अचानक इलाहाबाद पहुंच गए। उनके आगमन की खबर मिलते ही जंक्शन पर हड़कंप मच गया। आननफानन में तमाम रेलवे अफसर पहुंच गए। तकरीबन 20 मिनट के ठहराव में सीआरबी ने जंक्शन पर चल रहे स्काई वॉक के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने डीआरएम से कुंभ मेले के मद्देनजर किए जाने वाले कार्यों का भी ब्योरा लिया। बाद में वह डीआरएम एसके पंकज एवं अन्य अफसरों के साथ विंडो ट्रेलिंग करते हुए कानपुर के लिए रवाना हो गए।

सीआरबी सीमांचल एक्सप्रेस से पटना से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचते ही वे प्लेटफार्म नंबर दो पर उतर गए। हालांकि, उनके आगमन की जानकारी रेलवे के चुनिंदा अफसरों को ही थी, लेकिन वह सैलून से उतरकर प्लेटफार्म का निरीक्षण करेंगे, इसका पता नहीं था। डीआरएम, एडीआरएम एके द्विवेदी, सीनियर डीसीएम बीके मिश्र, नवीन दीक्षित, डीसीएम अमन वर्मा, स्टेशन डायरेक्टर पीक शर्मा, एसएम राजाराम राजपूत, सीआईटी डीएल शर्मा आदि सीआरबी की अगुवाई के लिए पहुंचे। अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले पहुंची सीमांचल एक्सप्रेस का यहां पांच मिनट ठहराव है। ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकते ही सीआरबी सैलून से बाहर निकल आए। यह देख अफसर भी भौचक्के रह गए। यहां सीआरबी ने स्काई वॉक निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद डीआरएम से स्टेशन पर किए जा रहे अन्य कार्यों के बारे में पूछा। उन्होंने ट्रेनों की समय पालनता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अफसरों ने उन्हें कुंभ के दौरान किए जा रहे कार्यों का ब्योरा दिया। बाद में डीआरएम भी अन्य अफसरों के साथ उनके सैलून में सवार हो गए। सीआरबी ने इलाहाबाद से कानपुर तक विंडो ट्रेलिंग मंडलीय अफसरों के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed