{"_id":"5981fdb14f1c1b63578b4942","slug":"181501691313-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"135 मिनट अप लाइन में ठप रहा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
135 मिनट अप लाइन में ठप रहा ट्रेनों का संचालन
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
135 मिनट अप लाइन में ठप रहा ट्रेनों का संचालन
0 मालगाड़ी के वैगन में हॉट एक्सेल होने की रही वजह
इलाहाबाद। राजस्थान के झर्झर पावर हाउस जा रही एक कोयला लदी मालगाड़ी के 14 वें वैगन में हॉट एक्सल हो जाने से बुधवार को मुगलसराय-इलाहाबाद रूट पर 135 मिनट तक अप लाइन में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सुबह सात बजे के आसपास छिवकी पर मालगाड़ी के वैगन में हॉट एक्सेल (धुआं निकलना) निकलने की खबर कंट्रोल रूम को मिली तो संबंधित लाइन पर रेल संचालन बंद कर दिया गया।
यहां पोर्टर गुलाब चंद्र ने देखा कि मालगाड़ी के 14 वें वैगन के पहिये से धुआं निकल रहा है। उसकी सूचना पर ट्रेन छिवकी पर रोक दी गई। वहां वैगन को काटकर अलग किया गया। वैगन अलग करने के बाद सुबह 9.15 बजे अप लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू हो सका। इस दौरान 13201 मुंबई जनता एक्सप्रेस, 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 18101 मुरी एक्सप्रेस, 12873 झारखंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रभावित हुई। इलाहाबाद डिवीजन के पीआरओ सुनील गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।