फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लूट के बाद सिपाही की हत्या में पुलिस ने चार को उठाया

लूट के बाद सिपाही की हत्या में पुलिस ने चार को उठाया

Fri, 15 Mar 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
लूट के बाद सिपाही की हत्या में पुलिस ने चार को उठाया
मंझनपुर। लूट के बाद सिर कूंचकर सिपाही की हत्या करने के मामले में महेवाघाट पुलिस ने चार शातिरों को उठा लिया है। करीब आधा दर्जन मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र प्रांत के नागपुर जिला स्थित बुटी थानाक्षेत्र के बुटी बोरी मोहल्ले का अनिल कुमार मिश्रा वहीं पुलिस महकमे में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वो मूलत: महेवाघाट इलाके के हटवा अब्बासपुर गांव का रहने वाला था। मंगलवार को उसके चाचा के बेटे की शादी थी। इसी समारोह में परिवार के साथ आया था। बारात क्षेत्र के ही भनसुरी गांव गई थी। परिजनों की मानें तो रात एक बजे तक अनिल जनवासे में था। इसके बाद बुधवार सुबह जनवासे के नीचे सेफ्टी टैंक के ऊपर उसकी लाश मिली।
विज्ञापन


परिवार वालों ने अंगूठी, चेन लूटने के बाद सिर कूंचकर अनिल की हत्या करने और लाश छत से फेंकने का आरोप लगाया है। मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एसपी ने खुलासे के लिए पुलिस को 72 घंटे की मोहलत दी है। पुलिस चार शातिरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। छह मोबाइल नंबर राडार पर हैं। मामले में सीओ सिटी एसएन पाठक का कहना है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed