फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सारंग और सूर्यकिरण देखने को तने रहे हजारो सिर

सारंग और सूर्यकिरण देखने को तने रहे हजारो सिर

Sat, 13 Oct 2018 09:16 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
सारंग और सूर्यकिरण देखने को तने रहे हजारो सिर
‘सारंग’ और ‘सूर्य किरण’ देखने को तने रहे हजारों सिर
विज्ञापन

0 सीएम के साथ राज्यपाल और कैबिनेट मंत्रियों ने भी देखा नजारा
0 योगी ने खूब बजाईं तालियां, कार्यक्रम बाद जवानों संग खिंचाई फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नीले आसमान में सामंजस्य के साथ करतब दिखाते विमान तो जमीन पर सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक के साथ उन्हें निहारते हजारों सिर। यह अद्भुत नजारा था संगम किनारे का। यहां आसमान पर जवानों ने अपने करतबों से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान संगम क्षेत्र का हर कोना देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। वायु योद्धाओं का ताली बजाकर शहरियों ने खासा उत्साहवर्धन भी किया।
संगम किनारे एयरफोर्स का एयर शो दिन में 3.30 बजे शुरू हुआ। शुरूआत में एमआई-17 हेलीकॉप्टर से आठ हजार मीटर की ऊंचाई से दस वायु योद्धा पैराशुट के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के सामने उतरे। आकाशगंगा डाइविंग टीम के विंग कमांडर भवानी सिंह के नेतृत्व में संजीव शर्मा, राकेश तोमर, रजनीकांत, एस महेश आदि बारी-बारी से नीचे उतरे। अंत में उतरे तीन जवानों ने पैराशुट के माध्यम आसमान में तिरंगे की आकृति बना दी। इस पर वहां लोगों ने खूब तालियां भी बजाईं। सीएम योगी के साथ कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, मेयर अभिलाषा गुप्ता आदि ने भी जवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इसके बाद चार सारंग हेलीकॉप्टर को लेकर विंग कमांडर सचिन आंनद, आशीष, गिरीश तोमर, आदित्य सिंह ने आसमान में तमाम करतब दिखाए। इस दौरान डाल्फिन, डबल एरो क्रास, लेवल मिक्स, हाई स्पीड क्रास का प्रदर्शन किया गया। सारंग के बाद नंबर आया सूर्य किरण एयरक्राफ्ट का। वायु योद्धा प्रशांत ग्रोवर के नेतृत्व में नौ सूर्य किरण एयरक्राफ्ट ने आसमान में हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इस दौरान आसमान में मिग-29, व्रज, अंतरिक्ष यान, तीर, वाइन ग्लास और अंग्रेजी वर्णमाला के कैपिटल ए की आकृति बनाई। वहां मौजूद लोगों ने सूर्य किरण के पॉयलटों का दोनों हाथ उठाकर अभिनंदन किया। सूर्य किरण टीम का आंख मिचौली इवेंट भी खूब सराहा गया। दूर से देखने में लगा कि एक ही एयरक्राफ्ट आ रहा है लेकिन पास आते ही एक की बजाय तीन एयरक्राफ्ट अलग-अलग दिशाओं में मुड़ गए। इस अवसर पर एयर वाइस मार्शल राजेश इस्सर, एयर कमोडोर एस श्रीवास्तव समेत वायुसेना के तमाम अफसर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संपन्न होने के साथ ही सीएम योगी ने आकाशगंगा टीम के वायु योद्धाओं के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed