{"_id":"5b180cf84f1c1b624d8b4f24","slug":"171528302840-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्ती बोर्ड की बना डाली फर्जी वेबसाइट मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे भर्ती बोर्ड की बना डाली फर्जी वेबसाइट मचा हड़कंप
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरआरबी इलाहाबाद की वेबसाइट का बना दिया क्लोन, हड़कंप
0 रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के सचिव ने धूमनगंज थाने में दर्ज कराई एफआईआर
0 रेलवे बोर्ड तक भी पहुंचा था मामला, पुलिस की साइबर सेल टीम ने भी की जांच
इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की अधिकृत वेबसाइट का साइबर शातिरों ने क्लोन बना दिया है। बुधवार को इसकी जानकारी मिलते ही आरआरबी कार्यालय में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में असिस्टेंट लोको पॉयलट समेत एवं ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने की वजह से ही आरआरबी इलाहाबाद की वेबसाइट का क्लोन तैयार किया गया। आरआरबी इलाहाबाद के सचिव सुरेंद्र कुमार ने इस संबंध में धूमनगंज थाने में एफआईआर करवाई है।
आरआरबी इलाहाबाद की अधिकृत वेबसाइट www.rrbald.gov.in है। रेलवे से जुड़ी तमाम नियुक्तियों, परीक्षाफल, नोटिस आदि की जानकारी इसी अधिकृत वेबसाइट से दी जाती है। पिछले कुछ दिनों से साइबर शातिरों ने इसी वेबसाइट का क्लोन www.rrbald.co.in तैयार कर दिया। आरआरबी की अधिकृत और फर्जी वेबसाइट में कोई अंतर न होने की वजह से तमाम अभ्यर्थी भी क्लोन वेबसाइट से ही सूचनाएं ले रहे थे। हालांकि इसमें पुरानी सूचनाएं ज्यादा होने की वजह से अभ्यर्थी आरआरबी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे कि उन्हें वेबसाइट से नवीनतम सूचनाएं नहीं मिल रही है। इस बीच आरआबी अफसरों ने जांच की तो पाया कि उनकी अधिकृत वेबसाइट का किसी ने क्लोन तैयार कर लिया है। इस दौरान रेलवे बोर्ड से भी आरआरबी कार्यालय को अवगत कराया गया कि उनकी वेबसाइट का क्लोन तैयार किया गया है। यह सूचना मिलते ही सचिव आरआरबी ने एसएसपी इलाहाबाद से 17 अप्रैल को इसकी शिकायत की। वहां से मामला यूपी पुलिस की साइबर सेल पहुंच गया। साइबर सेल ने जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए मामला धूमनगंज थाने रिफर कर दिया। इसके बाद बुधवार को धूमनगंज थाने में इसकी एफआईआर दर्ज हो गई। आरआरबी के सचिव अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अज्ञात लोगों द्वारा आरआरबी इलाहाबाद के अलावा फर्जी एवं धोखाघड़ी से नई वेबसाइट www.rrbald.co.in तैयार कराई है। इसकी जांच कर कार्रवाई जाए।
‘मामला गंभीर है। इसी वजह से एफआईआर दर्ज करवाई गई। अभ्यर्थियों को भी आगाह किया गया है कि वह फर्जी वेबसाइट से दूर रहे। आरआरबी की अधिकृत वेबसाइट से ही सूचनाएं ली जाएं। ’
विज्ञापन
000 एसएएम नकवी, चेयरमैन रेलवे भर्ती बोर्ड, इलाहाबाद।
0000000000000000000
पैसा कमाने और अभ्यर्थियों को ठगने का है आसान तरीका
0 ट्रिपल आईटी इलाहाबाद के पीआरओ एवं साइबर एक्सपर्ट पंकज मिश्र का कहना है कि पैसा कमाने और अभ्यर्थियों को ठगने का क्लोन वेबसाइट सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। हूबहू वेबसाइट एड्रेस होने की वजह से अभ्यर्थी समझ नहीं पाते और वे क्लोन वेबसाइट के माध्यम से मिलने वाली सूचनाएं ही सही मानते हैं। जबकि सभी सरकारी वेबसाइट एड्रेस में जीओवी एवं कामर्शियल वेबसाइट में सीओ लिखना पड़ता है। इसके जरिए साइबर शातिर फर्जी नियुक्ति का विज्ञापन, रिजल्ट आदि जारी कर सकते हैं। बाद में आवेदन के नाम पर ही वे कमाई कर सकते हैं। यह कापी राइट का भी उल्लंघन है। इसमें अब संबंधित क्लोन वेबसाइट को ब्लॉक किए जाने की जरूरत है।