{"_id":"5aa2eb154f1c1b00768b492f","slug":"171520626453-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी वक्त में सबने झोंकी ताकत, अब भोंपू बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी वक्त में सबने झोंकी ताकत, अब भोंपू बंद
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंपू बंद, आखिरी वक्त में सबने झोंकी ताकत
0 सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने डाल रखा था डेरा, अब डोर टू डोर प्रचार
0 बंद कमरों की बैठकों में बनेंगे-बिगड़ेंगे समीकरण तो मान-मन्नौवल भी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 25 किलोमीटर के रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित कर भाजपा की खामियों पर वार किया। साथ में सपा प्रत्याशी के समर्थन में मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश की। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की व्यापारियों से अपील की। उनके साथ पार्टी के कई नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलिब्धयां गिनाईं और बेहतर भविष्य का सपना दिखाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा को घेरा। पेशी पर आए अतीक अहमद ने भी फूलपुर की सियासी गर्मी को बढ़ा दिया तो उनके समर्थन में सभा भी हुई।
प्रचार का भोंपू शुक्रवार शाम पांच बजे बंद हो गया। इसके साथ बाहर के सभी नेताओं ने फूलपुर लोकसभा क्षेत्र छोड़ दिया लेकिन इससे पहले सभी दलाें ने मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की। सपा प्रत्याशी के लिए स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कमान संभाल रखी थी तो उनके साथ अहमद हसन, रेवती रमण सिंह, इंद्रजीत सरोज, बलराम सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, नरेश उत्तम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रेल मंत्री पीयूष गोयल झूसी में व्यापारियों के समागम में पहुंचे और वोट मांगा। उनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में भाजपाइयों ने वोट मांगा। राज्यमंत्री गिरीश यादव, जगदंपिका पाल, अनुपमा जायसवाल, राजेश वर्मा आदि नेताओं ने भी भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। राजबब्बर ने पत्रकार वार्ता कर बैंक घोटाले के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया।
उधर, प्रचार थमने के बाद डोर टू डोर संपर्क की रणनीति बनाई गई है तो बंद कमरों की बैठकों में भी सियासी समीकरण को अपने पक्ष में बनाने की तैयारी है। इसकी शुरुआत रात से हो भी गई। सभी दलों में इसके लिए क्षेत्र के मानिंद लोगों की टीम बनाई है। इस कवायद में कई तरह की अफवाहें भी फैलाई जा सकती हैं, जिससे मतदाताओं को सतर्क रहना होगा।