फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाईस्कूल में 56 इंटर में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित

हाईस्कूल में 56 इंटर में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Sun, 18 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में 56 इंटर में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित
हाईस्कूल में 56, इंटर में पकड़े 12 नकलची
विज्ञापन

- यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शनिवार को 823 परीक्षार्थी अनुपस्थित
- 10.56 लाख के पार पहुंची परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यूपी बोर्ड की शनिवार को हुई हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 56 तथा इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 12 नकलची पकड़े गए। कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ में नकल सामग्री के साथ पकड़े गए दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। शनिवार को 823 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 10.59 लाख के पार पहुंच गई।
केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और बाहर से एसटीएफ की निगरानी में हो रही परीक्षा में इस बार नकलचियों की संख्या में काफी कम है। परीक्षार्थियों में कार्रवाई को लेकर जबरदस्त खौफ है। इसकी वजह से परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 366 तथा इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र तथा शस्य विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षाओं में 457 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ प्रदेश में परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 10 लाख 59 हजार 119 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 43 छात्र एवं 13 छात्राएं तथा इंटर में 11 छात्र एवं एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक नकल के आरोप में कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ में एक-एक छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed