{"_id":"59b15d7e4f1c1bf97f8b4cb8","slug":"171504796030-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टिवल सीजन में राह आसान करेगी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस्टिवल सीजन में राह आसान करेगी स्पेशल ट्रेनें
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिवल सीजन में राह आसान करेंगी स्पेशल ट्रेनें
0 जोधपुर-पटना, इंदौर-कोलकाता, सिकंदाराबाद-रक्सौल के बीच चलेगी स्पशेल ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दुर्गापूजा, दशहरा और दीपावली के मौके पर ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर, इंदौर और सिंकदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। तीनों ही स्पेशल ट्रेनें वाया इलाहाबाद चलेंगी।
रेलवे द्वारा भगत की कोठी (जोधपुर) से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन 17, 21 एवं 24 अक्तूबर को चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04865भगत की कोठी से रात नौ बजे चलने के बाद जयपुर, आगरा फोर्ट के रास्ते अगले दिन शाम 05.00-05.05 बजे इलाहाबाद एवं देर रात 2.45 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 04866 का संचालन 20, 23 एवं 28 अक्तूबर की सुबह छह बजे होगा। जो दिन में 01.00-01.05 बजे इलाहाबाद एवं अगले दिन सुबह 11 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। इंदौर-कोलकाता एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक रविवार 17 सितंबर से एक अक्तूबर तक होगा। गाड़ी संख्या 09311 इंदौर से सुबह 11.35 बजे इंदौर से चलेगी। उज्जैन, बिदिशा, बीना, कटनी के रास्ते ट्रेन अगले दिन सुबह 08.00-08.05 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं रात 10.45 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09312 कोलकाता से प्रत्येक मंगलवार 19 सितंबर से तीन अक्तूबर के मध्य सुबह छह बजे चलने के बाद रात 9.30-9.35 बजे छिवकी एवं अगले दिन अपराह्न 3.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। उधर गाड़ी संख्या 07091 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल सिकंदराबाद से तीन अक्तूबर से 31 अक्तूबर के मध्य प्रत्येक मंगलवार रात 9.40 बजे चलेगी जो काजीपेट, नागपुर, इटारसी, जबलपुर के रास्ते बुधवार रात 01.00-01.25 बजे इलाहाबाद एवं अगले दिन शाम 6.15 बजे रक्सौल पहुंच जाएगी। इसी तरह रक्सौल से गाड़ी संख्या 07092 प्रत्येक शुक्रवार छह अक्तूबर से तीन नवंबर के मध्य दिन में 12.45 बजे चलने के बाद सुबह 04.10-04.40 बजे इलाहाबाद एवं अगले दिन सुबह 6.55 बजे रक्सौल पहुंचेगी।