{"_id":"59b0624b4f1c1be37f8b478d","slug":"171504731723-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस, छात्रसंघ तालाबंदी पर बिफरे अनुग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस, छात्रसंघ तालाबंदी पर बिफरे अनुग्रह
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय में लंबी सेवा देने वाले शिक्षक सम्मानित
0 शिक्षक दिवस पर विद्यालय, महाविद्यालयों में हुए कार्यक्रम
इलाहाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्वायज हाईस्कूल एंड कॉलेज (बीएचएस) में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में 25 वर्ष से सेवा करने वाले शिक्षकों पी सिन्हा, के अग्रवाल एवं एस बानो को सम्मानित किया गया। छात्रों ने प्रधानाचार्य डीए ल्यूक को बीएचएस का प्राइड अवार्ड दिया। इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने शिक्षकों को फूल एवं हाथ से बने कार्ड भेंट किए। कॉलेज कैप्टन प्रत्यक्ष कपूर के नेतृत्व में सीनियर वर्ग के छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसकी शुरूआत सांस्कृतिक कैप्टन तनिष्क गोयल के भाषण से हुई।
मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में कविता पाठ, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही हाथ से बने कार्ड एवं फूल भेंट किए। प्रधानाचार्या शुभा वाशिंगटन ने भी शिक्षिकाओं को पुष्प गुच्छ भेंट किया। इसके पहले सुबह छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली। छात्राओं को पॉलिथीन का बहिष्कार, शहर को स्वच्छ एवं हराभरा रखने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं की साफ सफाई, नाखून की देखभाल के लिए बाल निगरानी समिति भी गठित की गई।
शिव चरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विश्वनाथ मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। रुमान, श्रेया, अनुस्री, प्रतीक्षा सना ने नृत्य एवं आयुष ने भाषण प्रस्तुत किया। इस दौरान नाटक का भी मंचन हुआ। संचालन रचना मालवीय ने किया। इसमें प्रधानाचार्य लाल चंद्र पाठक, सोमा मिश्रा, प्रियंका अग्रवाल, अनामिका तिवारी आदि मौजूद थीं। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज के बीएड विभाग में शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक आदि प्रस्तुत किए। इसमें निदेशक बीएड विभाग डॉ.जीएस जमन भी मौजूद थीं। रजिस्ट्रर अकादमिक डॉ.एडीएम डेविड एवं अध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग डॉ.एल हर्मिट ने छात्र-छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन
00
इविवि छात्रसंघ भवन पर तालाबंदी पर बिफरे पूर्व अध्यक्ष अनुग्रह
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के इतिहास की यह विरले घटनाक्रम है, जब कुलपति ने छात्रसंघ भवन पर तालाबंदी कराके यह साबित कर दिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में उनकी कोई आस्था नहीं है। ये बातें छात्र संघर्ष मोर्चा की ओर से बुधवार को कला संकाय में हुई सभा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ छात्र हितों और सरोकारों की आवाज उठाने का मंच है। पिछले कई दशकों से छात्र संघ ने यह काम बखूबी किया है। लेकिन कुलपति की तानाशाही और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने पर जिस तरह की दमनात्मक कार्रवाई की गई है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने छात्रों को इस लड़ाई में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सभा में छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित सिंह, उपाध्यक्ष अदील हमजा, सूर्य प्रकाश सिंह, आनंद कुमार सिंह, गौरव तिवारी, अमित मिश्रा समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।
00
कैंपस में जोड़
0 इलाहाबाद राज्य विवि में एमए हिन्दी, राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति, अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का शिक्षण कार्य सात सितंबर से शुरू होगी।