फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   17 dead bodies of unknown girls and women could not be identified

वे कौन थीं : अज्ञात लड़कियों और महिलाओं के 17 शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त, छह साल बीते

Tue, 22 Nov 2022 07:37 AM IST
विनोद सिंह त्रिलोकी यादव, प्रयागराज
त्रिलोकी यादव, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 07:37 AM IST
सार

जिले में 2017 से लेकर अक्तूबर 2022 तक 17 ऐसे केस आ चुके हैं, जब लड़कियों या महिलाओं की नृशंसता से हत्याकर फेंक दिया गया। इनके शव अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिले। इन सभी मामलों की जांच की गई लेकिन किसी मामले में इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन
17 dead bodies of unknown girls and women could not be identified
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली में अपने ही प्रेमी के हाथों मारी गई श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों से उसकी पहचान की जा रही है। लेकिन प्रयागराज में 17 ऐसी लड़कियों और महिलाओं की हत्या कर फेंक दिया गया, जिनकी शिनाख्त छह वर्षों में भी नहीं हुई। इन लड़कियों के रिकॉर्ड अब पुलिस की फाइलों में दफन हैं। अब शायद ही यह पता चल पाए कि वे कौन थीं। 

विज्ञापन



जिले में 2017 से लेकर अक्तूबर 2022 तक 17 ऐसे केस आ चुके हैं, जब लड़कियों या महिलाओं की नृशंसता से हत्याकर फेंक दिया गया। इनके शव अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिले। इन सभी मामलों की जांच की गई लेकिन किसी मामले में इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। नतीजतन इन लड़कियों के कातिल आज भी समाज में सफेदपोश बने घूम रहे होंगे। 

विज्ञापन

शिनाख्त न होने से पुलिस कातिल तक नहीं पहुंच पाई। लड़कियों की फोटो, हुलिया और कपड़ों की जानकारी पुलिस की फाइलों में दफन हो गईं। ऐसे ही एक मामले के विवेचक ने बताया कि ऐसी लड़कियों अपने दोस्तों, प्रेमियों और घर वालों के धोखे का शिकार होती हैं। लड़कियों के मां-बाप उनसे नाराज होते हैं, इस कारण लड़कियों को खोजने का प्रयास नहीं करते। इसी कारण शिनाख्त नहीं होती। 


अक्सर देखा गया है कि कातिल लड़कियों को घर से कहीं दूर ले जाकर सुनसान इलाकों में मार देते हैं। इसी कारण अक्सर उन लड़कियों की शिनाख्त नहीं हो पातीं जिन्हें उनके मां-बाप या घर वाले नहीं ढूंढते। कुछ मामले अपहरण से भी संबंधित होते हैं। 

2017-सोरांव, मेजा, कीडगंज में अज्ञात तीन युवतियों की लाशें मिलीं। 
2018-मांडा, दारागंज, उतरांव और खीरी में चार युवतियों के शव बरामद। 
2019-शंकरगढ़, उतरांव और लालापुर में तीन युवतियों को मारकर फेंका गया।
2020-दारागंज, करछना और फूलपुर में चार महिलाओं और लड़कियों के शव मिले। 
2021-हंडिया में युवती की लाश पुलिस को मिली। 
2022-नवाबगंज और बारा इलाकों में दो अज्ञात महिलाओं के शव बरामद किए गए। 
 

अज्ञात लाशों के मिलने पर विवेचना की जाती है। अगर शिनाख्त नहीं हुई तो डीएनए सैंपल रख लिए जाते हैं ताकि भविष्य में उनके पहचान के रास्ते खुले रहें। - शैलेश पांडेय, एसएसपी प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed