{"_id":"60ec6f0e9cc2802c3055d846","slug":"17-bighas-of-illegal-plating-destroyed-in-jhalwa-more-than-a-hundred-boundary-walls-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"झलवा में 17 बीघा अवैध प्लाटिंग उजाड़ी, सौ से अधिक चहारदीवारी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झलवा में 17 बीघा अवैध प्लाटिंग उजाड़ी, सौ से अधिक चहारदीवारी ध्वस्त
Mon, 12 Jul 2021 10:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:04 PM IST
सार
- भू माफिया के रूप में चिह्नित होंगे प्लाटिंग करने वाले, नोटिस का नहीं दिया जवाब तब हुई कार्रवाई
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा झलवा में उजाड़ी गई अवैध प्लाटिंग।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीए ने सोमवार को कई महीने बाद झलवा में तीन अलग-अलग स्थानों पर 17 बीघा अवैध प्लाटिंग जेसीबी लगाकर उजाड़ दी। मौके पर सौ से अधिक चहारदीवारी ध्वस्त कराई गईं। प्लाटिंग करने वालों के नाम भू माफिया के रूप में दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन से संस्तुति की गई है। एसडीएम, जोनल अधिकारी पीडीए शिवानी सिंह ने कई महीने से झलवा इलाके में अवैध प्लाटिंग करने वालों की चिह्नित कर रही थी। जांच, पैमाइश के बाद पाया गया कि बिना ले आउट पास कराए लोगों को जमीन बेची जा रही है। एसडीएम शिवानी के मुताबिक तीन बार नोटिस के बाद जवाब नहीं मिला तो ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया।
सोमवार को एसडीएम पीडीए प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां धूमनगंज सहित कई थानों की फोर्स पीएसी बल के साथ बुलाई गई। पूर्व निर्धारित इस कार्रवाई की सूचना के बाद भी अवैध प्लाटिंग करने वालों ने न ले आउट पास कराया न ही नोटिस का जवाब दिया। झलवा में करीब पांच घंटे से अधिक चली कार्रवाई में जफर की आठ बीघा, आरिफ की सात बीघा और यूनाइटेड मेडीसिटी के सामने अज्ञात की दो बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग उजाड़ी गई। तीनों स्थानों पर 100 से अधिक बाउंड्रीवाल आदि निर्माण ध्वस्त किए गए। मौके पर नोटिस चस्पा कर दी गई है कि बिना ले आउट नक्शा के जमीन की खरीद न करें।
अवैध प्लाटिंग पर बनाए मकान तो नक्शा पास कराना मुश्किल
अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों को धोखा दे रहे हैं। बिना योजना और लेआउट पास कराए जमीन बेचने से जिन लोगों ने जमीन खरीदी है, उनका भवन निर्माण कराना मुश्किल होगा। नियमत: ऐसे लोगों के नक्शा पास करने में तकनीकी दिक्कतें हैं। एसडीएम और जोनल अधिकारी पीडीए शिवानी सिंह के मुताबिक लोगों को जमीन खरीदने से पहले पीडीए से स्वीकृत ले आउट प्लान जरूर देख लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ताकी लोगों की गाढ़ी कमाई बचे और प्राधिकरण से बिल्डर, प्लाटर ले आउट पास कराएं।