फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दस हजार के करीब मतदाताओं की संख्या

दस हजार के करीब मतदाताओं की संख्या

Wed, 30 Jan 2019 09:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
दस हजार के करीब मतदाताओं की संख्या
हाईकोर्ट बार चुनाव
विज्ञापन

0000000000000000000000

दस हजार के करीब पहुंची मतदाताओं की संख्या
0 चुनाव की तैयारियां पूरी, 18 बूथों पर एक फरवरी को डाले जाएंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के मतदाताओं की संख्या लगभग दस हजार तक पहुंच गई है। इस बार एक फरवरी को होने जा रहे चुनाव के लिए 9842 सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। जबकि, पिछले वर्ष के चुनाव में 7810 मतदाता थे। बार में सदस्यों की कुल संख्या 19455 है। मतदान के लिए एल्डर कमेटी ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। वोट डालने के लिए कुल 18 बूथ बनाए गए हैं। पिछली बार बूथों की संख्या 15 थी।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र ने बताया कि मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए 18 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से एक बूथ सीनियर एडवोकेट और महिलाओं के लिए है। मतदान से पूर्व मतदाता की गेट पर ही फोटो खींची जाएगी। इस बार बैलेट पेपर पर बैलेट नंबर अंकित होगा और उस पर एल्डर कमेटी के सभी सदस्यों के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे। फर्जी मतदान को रोकने के लिए मतपत्रों पर बार कोड की भी रहेगा। सभी बूथों की सूचियां कंप्यूटराइज्ड होंगी। किसी भी बूथ पर मतदान किया जा सकेगा। एक बार वोट पड़ने के बाद उस मतदाता का नाम लॉक हो जाएगा और दोबारा उस नाम से वोट नहीं डाला जा सकेगा।
विज्ञापन

मतदान कराने के लिए बाहरी कर्मचारी बुलाए गए हैं। मतदान स्थल और मतपत्र वितरित करने के काम में वकीलों को नहीं लगाया गया है। बार के कर्मचारी भी इसमें शामिल नहीं होंगे। मतदान के दौरान पानी की टंकी चौराहे से हनुमान मंदिर तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। कानपुर रोड पर प्रत्याशियों के पंडाल आदि नहीं लगेंगे। दो फरवरी को मतपत्रों की छंटनी होगी और तीन फरवरी से मतगणना प्रारंभ होगी। इस बार मतगणना सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही होगी। मतगणना तीन चरणों में होगी। पहले में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव प्रशासन तथा दूसरे में संयुक्त सचिव के अन्य पदों की मतगणना तथा तीसरे चरण में उपाध्यक्ष के पांच और कार्यकारिणी के 15 पदों की मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed