{"_id":"5bc2290bbdec22697300a707","slug":"161539451147-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने रेलकर्मियों को दिलाई संरक्षा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने रेलकर्मियों को दिलाई संरक्षा की शपथ
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने रेलकर्मियों को दिलाई संरक्षा की शपथ
इलाहाबाद। इलाहाबाद मंडल के डीआरएम अमिताभ ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेलकर्मियों को संरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान हुई बैठक में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को महत्वपूर्ण स्लोगन के साथ लीफलेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे कर्मचारी ड्यूटी के समय हमेशा उसे अपनी जेब में रखेंगे। बैठक में संरक्षा संबंधी तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। कहा गया रेल फाटकों पर आम लोगों को जागरूक किया जाए। लोगों से कहा गया कि अगर गेट बंद हो तो उसके नीचे से या ऊपर से उसे पार न किया जाए। जानवरों को रेल ट्रैक के पास खुला न छोड़ा जाए इसके लिए ट्रैक किनारे स्थित गांव में रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाए।