{"_id":"5bacf96e867a557ffc6bfbe3","slug":"161538062702-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम्हरौली एअरपोर्ट के आरआबी पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम्हरौली एअरपोर्ट के आरआबी पर बनी सहमति
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम्हरौली एयरपोर्ट के आरओबी पर बनी सहमति
0 बेगम बाजार फ्लाई ओवर पर भी सरकार करेगी विचार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बम्हरौली हवाई अड्डे को शहर से जोड़ने के लिए छोटा रास्ता तैयार करने के लिए प्रस्तावित आरओबी के लिए सभी विभागों की सहमति मिल गई है। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई के लिए वायुसेना के अधिकारी, रेलवे अधिकारी और जिलाधिकारी इलाहाबाद कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट को बताया गया कि सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से जीटी रोड को जोड़ने वाली सड़क पर आरओबी बनाने के लिए सेना को जमीन के बदले जमीन देने पर विचार किया जा रहा है। रेलवे सेना को जमीन देने पर जल्दी ही निर्णय ले लेगा। डीएम ने कोर्ट को बताया कि आरओबी पर अब कोई विवाद नहीं है।
अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने ही आरओबी बनाने का सुझाव दिया था। वर्तमान में जो रास्ता एअरपोर्ट के लिए बनाया गया है, वह काफी लंबा है। डीएम ने कोर्ट को बताया कि 28 सितंबर को सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें योजना को अमली जामा पहनाने का खाका तय कर लिया जाएगा। कोर्ट ने बैठक में लिए जाने वाले निर्णय से एक अक्तूबर को अवगत कराने के लिए कहा है।
बेगम बाजार फ्लाईओवर के मामले में डीएम ने बताया कि 28 सितंबर को इस मामले पर लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हो रही है जिसमें सेना और रेलवे के अधिकारी भी होंगे। वायुसेना ने इसके निर्माण पर आपत्ति जताई है, जबकि सेतु निगम ने सेना से अनापत्ति लिए बिना ही 85 प्रतिशत निर्माण पूरा कर लिया है। हालांकि हाईकोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप से इंकार कर दिया है मगर कोर्ट का कहना था कि वहां अंडर पास बनाया जा सकता था।