फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कई खबरें

कई खबरें

Wed, 26 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कई खबरें
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

कुलपति के खिलाफ आज से क्रमिक अनशन
0 छात्रों ने कहा, जांच कमेटी पर उनकी कोई आस्था नहीं
0 मानव संसाधन विकास मंत्रालय पर भी साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू का विरोध कर रहे छात्र किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। छात्रों ने निर्णय लिया है कि 27 सितंबर से कुलपति के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। छात्रों का कहना है कि कुलपति के मामले की कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र की ओर से गठित कमेटी पर उनकी कोई आस्था नहीं, क्योंकि कमेटी नियमों को दनकिनार कर गठित की गई। छात्रों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय पर भी निशाना साधा है।
इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्षों एवं अन्य छात्र नेताओं की बुधवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कुलपति के खिलाफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों और शहर के अन्य वर्गों के बीच संपर्क अभियान चलाया जाएगा। छात्रों ने कहा कि कुलपति के खिलाफ यह लड़ाई केवल इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नहीं, बल्कि देश के हर उस परिवार की लड़ाई है, जो इस विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बृहस्पतिवार से छात्रसंघ के सामने स्थित पार्क, जिसमें पूर्व छात्रसंघ शोभनाथ सिंह की मूर्ति लगी हैं, वहां कुलपति के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष अवनीश यादव, निवर्तमान महामंत्री निर्भय द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव, ऋचा सिंह, रोहित मिश्र, पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को इस विषय पर निष्पक्ष जांच कराकर 10 दिनों में निर्णय लेने की अपील की। साथा ही कहा कि 10 दिनों में मंत्रालय अपनी चुप्पी नहीं तोड़ता है तो आगे होने वाली घटनाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रालय होगा। बैठक में छात्र नेता अभिषेक यादव, सूर्य प्रकाश मिश्र, अंकिक सोनकर, अरविंद सरोज, आशीष कुमार, अश्वनी मौर्या, विश्व दीपक, अदील हमजा, अनिमेश सोनकर, अनुराधा मिश्रा, चंद्रशेखर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कुलपति का किया समर्थन
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव वीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में कुलपति के प्रति समर्थन जताया गया। वीर सिंह ने कहा कि कुलपति ने ढाई वर्षों के कार्यकाल में कॉलेजों में पीजी कक्षाओं का संचालन और शिक्षक भर्ती शुरू कराई। इससे इविवि में गुणात्मक परिवर्तन आया है। बैठक में राजेंद्र पांडेय, नवीन शुक्ला, सिद्धार्थ पांडेय, यूपी सिंह, एसएसपी राठौर, डॉ. आदित्य नारायन सिंह, धीरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed