फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद विश्वविद्यालय और कॉलेजों में दाखिले

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और कॉलेजों में दाखिले

Tue, 10 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और कॉलेजों में दाखिले
बीएससी गणित में 84 अभ्यर्थियों ने लिए दाखिले
विज्ञापन

0 एलएलबी-एलएलएम में प्रवेश के लिए जल्द जारी होगा नया कटऑफ
0 बीएससी बायो, होमसाइंस में प्रवेश के लिए अभिलेखों का सत्यापन आज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के प्रवेश भवन में अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को बीएससी गणित में प्रवेश के लिए ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को अभिलेखों के सत्यापन के लिए बुलाया गया था। कुल 84 अभ्यर्थियों ने अभिलेखों का सत्यापन कराने के बाद शुल्क जमा किया और इसके बाद उन्हें दाखिला दे दिया गया। फीस ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से जमा हो रही है।
वहीं बीएससी बायो में प्रवेश के लिए 11 जुलाई को ओबीसी एवं एससी वर्ग और बीएससी होम साइंस में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। पहले दिन बीएएलएलबी और एलएलबी में प्रवेश के जिन अभ्यर्थियों का ऑनलाइन शुल्क जमा नहीं हो सका था, मंगलवार को उनमें से कुछ प्रवेश भवन पहुंचे और ऑफलाइन शुल्क जमा किया। बीएएलएलबी में दो चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरे चरण के लिए नए कटऑफ अंक जारी किए जा चुके हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग चल रही है और अभिलेखों का सत्यापन 13 जुलाई को होना है। वहीं, एलएलबी में तीसरे चरण और एलएलएम में दूसरे चरण में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक एक-दो दिन में जारी किए जा सकते हैं और 15 या 16 जुलाई को अभिलेखों का सत्यापन करते हुए प्रवेश दिए जाने की तैयारी है। वहीं, बीए में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 12 जुलाई से अभिलेखों का सत्यापन होना है। सत्यापन वाले दिन ही अभ्यर्थियों को फीस जमा करनी होगी और उन्हें तुरंत प्रवेश दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमपी में बीकॉम, बीएससी में प्रवेश का कटऑफ जारी
0 सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीकॉम और बीएससी जीव विज्ञान में दाखिले के लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है। बीकॉम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 11 जुलाई को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके लिए सभी वर्गों में 122 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं, बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश 12 जुलाई को होगा। काउंसलिंग में सभी वर्गों में 90 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को टीसी, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंक पत्र और प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति, पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो और निर्धारित शुल्क अपने साथ ले जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएस खन्ना में बीएससी की प्रवेश सूची जारी
एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में सत्र 2018-19 बीएससी (बायो/मैथ्स) के प्रवेश के लिए चयनित छात्राओं की सूची नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। छात्राएं 13 जुलाई तक प्रवेश समिति से संपर्क कर दाखिला ले सकती हैं। सीटें रिक्त होने पर 15 जुलाई को दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। इसके अलावा कॉलेज के बीएड संकाय में प्रवेश के लिए मेरिट की दूसरी सूची मंगलवार को विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई। जिन छात्राओं का नाम मेरिट लिस्ट में है, वे 16 जुलाई तक प्रवेश ले सकती हैं।

केपी ट्रेनिंग कॉलेज में काउंसलिंग कल
- केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड में प्रवेश के लिए एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 12 जुलाई को दिन में 11 बजे होगी। अभ्यर्थियों को सभी जरूरी अभिलेखों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।


भाषा केंद्र में प्रवेश के लिए करें आवेदन
- भारतीय भाषा केंद्र, उत्तर प्रदेश सरकार के इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के केंद्र में तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, सिंधी, पंजाबी, उड़िया, असमी, कश्मीरी, नेपाली एवं बंगला में नि:शुल्क एक वर्षीय प्रवीणता पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन महाविद्यालय के कीडगंज परिसर के कार्यालय केंद्र में शाम पांच से 6.30 बजे तक जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed