{"_id":"5b1987db4f1c1bfd6e8b6a10","slug":"161528399835-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई 70 शिकायतों के आधार पर कसेगी शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई 70 शिकायतों के आधार पर कसेगी शिकंजा
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतों के आधार पर अफसरों
पर शिकंजा कसेगी सीबीआई
पीसीएस-2015 भर्ती में गड़बड़ी की मिलीं 70 दमदार शिकायतें
बयान के लिए शिकायतकर्ताओं को बुलाएगी जांच एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई की टीम 70 दमदार शिकायतों के आधार पर आयोग के कुछ वर्तमान एवं पूर्व अफसरों और पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनित अफसरों पर शिकंजा कसने जा रही है। अगले हफ्ते सीबीआई की टीम इलाहाबाद आ रही है। शिकायतकर्ताओं को पत्र भेजे जा रहे हैं ताकि आधिकारिक रूप से उनका बयान दर्ज किया जा सके और उनसे साक्ष्य लिए जा सकें।
सीबीआई पीसीएस-2015 में अनियमितता के मामले में मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इस परीक्षा में सीबीआई को धांधली के कई सुबूत मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को पीसीएस-2015 को लेकर तकरीबन 500 शिकायतें मिली हैं। इनमें से सीबीआई ने ऐसी 70 शिकायतें छांटी हैं, जो सीबीआई जांच में नया मोड़ ला सकती हैं। इन शिकायतों के आधार पर सीबीआई अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर चुकी हैं और अब आधिकारिक रूप से बयान दर्ज किए जाने की तैयारी है, ताकि पीसीएस-2015 में गड़बड़ी के लिए चिह्नित लोगों पर सीधी कार्रवाई की जा सके।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की ओर से सभी 70 शिकायतकर्ताओं को पत्र जारी कर गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय बुलाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं के पास परीक्षा में धांधली से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी हैं। सभी शिकायतकर्ताओं के आधिकारिक रूप से बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही सीबीआई शिकायतकर्ताओं से साक्ष्य इकट्ठा करेगी। अब तक मिले सुबूतों के साथ इन्हीं बयानों और साक्ष्यों के आधार पर सीबीआई परीक्षा में धांधली के लिए चिह्नित किए गए लोगों के खिलाफ शिकंजा कसेगी।