{"_id":"595bbad74f1c1b5b338b49c5","slug":"161499183831-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला बिजली
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंभ मेले में निर्बाध आपूर्ति के लिए विभाग ने कसी कमर
ग्रामीण-शहरी उपकेंद्रों को किया जाएगा उच्चीकृत
मेले में आसपास क्षेत्र के सब स्टेशनों से होती है विद्युत आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अर्द्धकुंभ में मेला क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चाक-चौबंद रहे इसके लिए पावर कारपोरेशन ने कमर कस ली है। इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बड़े सब-स्टेशन को उच्चीकृत किया जाएगा। रीवा रोड सब स्टेशन, 220 उपकेंद्र झूंसी, तेलियरगंज एवं मिंटोपार्क उपकेंद्र सहित गंगापार के कौड़िहार, फूलपुर एवं नैनी के सब स्टेशन को उच्चीकृत करने का काम शुरू किया जा चुका है। मेले के दौरान इन सभी सब स्टेशनों से मेले में विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
पावर कारपोरेशन की ओर से गंगापार के 132 केवी कौड़िहार उपकेंद्र की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 258.16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कौड़िहार उपकेंद्र से शहर के फाफामऊ क्षेत्र के वितरण उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है। यह उपकेंद्र ओवर लोड है, ऐसे में इसकी क्षमता बढ़ाना आवश्यक है। विभाग की ओर से 220 केवी उपकेंद्र फूलपुर को उच्चीकृत किया जाएगा, इसके लिए कुल 10.50 लाख की लागत आएगी। 132 केवी उपकेंद्र झूंसी को उच्चीकृत करने के लिए 15.52 लाख, तेलियरगंज के 132 केवी उपकेंद्र के लिए 26.69 लाख, मिंटो पार्क 132 केवी उपकेंद्र के लिए 20.07 लाख एवं नैनी कांप्लेक्स के सुदृढ़ीकरण के लिए 18.38 लाख का बजट आवंटित किया गया है।