{"_id":"5da768308ebc3e015105d100","slug":"16-more-students-protesting-against-allahabad-university-student-council-allahabad-news-ald2577235107","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र परिषद का विरोध कर रहे 16 और छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र परिषद का विरोध कर रहे 16 और छात्र गिरफ्तार
Thu, 17 Oct 2019 06:08 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुए बवाल में बुधवार को 17 छात्रों को जेल भेज दिया गया। बवाल के बाद पुलिस ने मौके से वर्तमान उपाध्यक्ष और महामंत्री समेत 16 छात्रों को मौके से गिरफ्तार किया था। वीडियो फुटेज के आधार पर एक और छात्र को पकड़ लिया गया था। बवाल के दौरान जमकर पथराव में दो पुलिस वालों समेत, कई छात्र और विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी भी घायल हुआ था।
छात्र परिषद का विरोध कर रहे छात्रों ने मंगलवार को जमकर बवाल मचाया था। छात्रों के पत्थर से इविवि कर्मचारी जनार्दन प्रसाद पांडेय घायल हो गए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। छात्रों की भीड़ ने प्रॉक्टर ऑफिस, पुराने वीसी दफ्तर, राजनीति विज्ञान विभाग और लाइब्रेरी के सामने खड़े चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इस दौरान कई छात्रों को चोटें आईं। पुलिस वाले घायल हो गए। विश्वविद्यालय के चारों ओर ट्रैफिक का डायवर्जन कर दिया गया था।
इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि मंगलवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष और महामंत्री समेत 16 को गिरफ्तार किया गया था। रात में निर्भय द्विवेदी को वीडियो फुटेज के आधार पर पकड़ लिया गया। कुल 17 लोगों को बुधवार को जेल भेजा गया। वहीं, विश्वविद्यालय बवाल में बुधवार को दो और छात्रों को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि विशाल सिंह और ऋषभ सिंह को वीडियो फुटेज के आधार पर पकड़ा गया। दोनों को गुरुवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सीएमपी में भी 16 पकड़े गए, पुलिस ने लठियाया
छात्र परिषद का विश्वविद्यालय के कालेजों में भी भारी विरोध हो रहा है। सीएमपी में भी बुधवार को छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। दोपहर में छात्रों के एक समूह ने प्रधानाचार्य से मिलने का प्रयास किया, जब मुलाकात नहीं हुई तो छात्र नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान जार्जटाउन पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
पुलिस ने मौके से 16 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सीएमपी के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ सिंह यादव और महामंत्री आकाश यादव भी शामिल हैं। उसके अलावा हालैंड हॉल के अंकित सिंह देवा, शिवमदत्त त्रिपाठी, विवेक सिंह यादव, पवन कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह, मो. राशिद, अवधेश पांडेय, निखिल श्रीवास्तव, शाश्वत यादव, रोहित यादव, अभिषेक प्रताप सिंह, रामजी यादव, अभिषेक यादव और विपुल कुमार यादव शामिल थे। सीओ कर्नलगंज ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया।

विश्वविद्यालय बना छावनी, चप्पे चप्पे रह रही फोर्स तैनात
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विश्वविद्यालय बुधवार को छावनी बना दिया गया। छात्रों के विरोध को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। मंगलवार को हुए बवाल को देखते हुए पीएसी को भी बुला लिया गया था। शहर और गांवों के दर्जनों थानों की फोर्स मौजूद रही। अधिकारी भी दिन भर भ्रमण करते रहे। छात्रावासों और पुराने छात्रों पर पुलिस की निगाह बनी रही। सोशल मीडिया पर भी एक टीम निगरानी में जुटी रही।
बुधवार को सुबह से ही विश्वविद्यालय में फोर्स तैनात कर दी गई थी। छात्रसंघ भवन के साथ ही सभी मुख्य गेट, कुलपति कार्यालय, केपीयूसी, लक्ष्मी टाकीज, हालैंड हाल, कटरा चौराहा समेत सभी मुख्य स्थानों पर फोर्स तैनात थी। अधिकारी दिन भर फोर्स के साथ दिन भर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अधिकारी विरोध के मुद्दों पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों से तथा विरोध कर रहे छात्रों से बात भी की। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र जिस तरह उग्र हो गए थे, उससे सबक लेते हुए पुलिस ने चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी थी।
अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थी जो लगातार और फेसबुक पोस्ट्स और व्हाट्सएप मैसेजेस को देखकर अधिकारियों को अपडेट कर रही थी। एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज ने बताया कि फोर्स पर्याप्त संख्या में थी। अराजकता की इजाजत किसी को नहीं है। पूरे दिन की वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है। बवाल मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।