{"_id":"5dd834738ebc3e548e42f8de","slug":"16-5-lakh-applicants-will-be-sit-tet-examiniation-allahabad-news-ald26091513","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी में शामिल होंगे साढ़े सोलह लाख अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी में शामिल होंगे साढ़े सोलह लाख अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवेदनों की संख्या का अंतिम आंकड़ा जारी, परीक्षा 22 दिसंबर को
केंद्र आवंटन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दी गई लिस्ट
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2019 में इस बाद तकरीबन साढ़े सोलह लाख अभ्यर्थी शामिल होेंगे। आवेदनों की संख्या में शुक्रवार को अंतिम आंकड़ा जारी कर दिया गया। परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। केंद्र आवंटन के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जिलावार लिस्ट जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दी गई है।
यूपीटीईटी के लिए कुल 16 लाख 34 हजार 249 आवेदन आए हैं। इनमें से 10 लाख 68 हजार 912 अभ्यर्थियों ने सिर्फ प्राइमरी और पांच लाख 65 हजार 337 अभ्यर्थियों ने केवल अपर प्राइमरी के लिए आवेदन किए हैं। इनमें चार लाख 90 हजार 536 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों के लिए आवेदन किए हैं। टीईटी-2019 का आयोजन 22 दिसंबर को प्रदेश भर में एक साथ किया जाएगा। केंद्र आवंटन के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को जनपदवार लिस्ट भेजी गई है।
सभी जिलों में दो दिसंबर तक केंद्र आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और आवंटित केंद्रों की सूची चार दिसंबर तक सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भेज दी जाएगी। 12 दिसंबर से अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र ऑनलाइन अपलोड कर दिए जाएंगे और अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। टीईटी में सफल अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि अभी 69 हजार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट ही विवादों में फंसा हुआ है। ऐसे में शिक्षक भर्ती के लिए अगली परीक्षा कब होगी, इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।