फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रदेश को मिले 177 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी

प्रदेश को मिले 177 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी

Sat, 22 Jun 2019 08:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश को मिले 177 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी
प्रदेश को मिले 177 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी
विज्ञापन

0 सुनील कुमार रहे टॉपर, विशेष को मिला दूसरा स्थान
0 यूपीपीएससी ने घोषित किया सीधी भर्ती का परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश को 177 नए होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 177 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें सुनील कुमार ने टॉप किया है, जबकि विशेष कुमार राय एवं अरुण कुमार मिश्र मेरिट में क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।
होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 177 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन वर्ष 2013-14 में जारी किया गया था। इनमें 113 पद अनारक्षित, 23 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 41 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए साक्षात्कार 13 से 23 मई तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कराया गया था। साक्षात्कार के लिए 757 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और इनमें से 719 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। आयोग ने शनिवार को 177 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए श्रेष्ठताक्रम के अनुसार सफल घोषित कर दिया। चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है, जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे औपबंधिक लिखा है, उन्हें आयोग में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग बनाम डॉ. शिव विनायम त्रिपाठी व अन्य से संबंधित याचिका लंबित है। इसके अलावा रिट याचिका आशुतोष राय व सात अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य और रिट याचिका अतुल कुमार सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित है। आयोग के उप सचिव लखन लाल शिवहरे के अनुसार चयन परिणाम इन रिट याचिकाओं में पारित होने वाले निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed