फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शिक्षक भर्ती लि खित परीक्षा में 112 अभ्यर्थी सफल

शिक्षक भर्ती लि खित परीक्षा में 112 अभ्यर्थी सफल

Sat, 22 Jun 2019 08:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती लि खित परीक्षा में 112 अभ्यर्थी सफल
शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा
विज्ञापन

में 112 अभ्यर्थी हुए सफल
0 तीन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर होगी भर्ती
0 यूपीएचईएससी ने रिजल्ट के साथ के जारी किए कटऑफ अंक
0 तीनों विषयों में ओबीसी के कटऑफ अंक सामान्य से अधिक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या 47 के तहत तीन विषयों कृषि वनस्पति, पादप रोग एवं कीट विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। लिखित परीक्षा में 112 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने परीक्षा परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। तीनों विषयों में ओबीसी के कटऑफ अंक सामान्य वर्ग से अधिक हैं।
प्रदेश के अशासकीय कॉलेज में कृषि वनस्पति विषय के पांच पदों (सामान्य तीन, ओबीसी एक, एससी/एसटी वर्ग एक) पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में 157 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 83 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से सामान्य वर्ग के 16 अभ्यर्थियों, ओबीसी वर्ग के छह और एससी/एसटी वर्ग के पांच अभ्यर्थियों को सफल घोषित करते हुए इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्टेड किया गया है। सामान्य वर्ग का कटऑफ 105.05, ओबीसी वर्ग का कटऑफ 125.25 और एससी/एसटी वर्ग का कटऑफ 107.07 अंक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पादप रोग विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के सात पदों पर भर्ती के लिए 146 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 82 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सात पदों में सामान्य के चार, ओबीसी का एक और एससी/एसटी वर्ग के दो पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा में 35 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिनमें सामान्य वर्ग के 20 अभ्यर्थी (कटऑफ अंक 133.33), ओबीसी के पांच अभ्यर्थी (कटऑफ अंक 141.41) एवं एससी/एसटी वर्ग के 10 अभ्यर्थी (कटऑफ अंक 119.19) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर कीट विज्ञान के 10 पदों (सामान्य वर्ग के सात, ओबीसी एक, एससी/एसटी वर्ग के दो पद) पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में 175 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 93 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 50 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, जिनमें सामान्य वर्ग के 35, ओबीसी के पांच और एससी/एसटी वर्ग के 10 अभ्यर्थी शामिल हैं। सामान्य वर्ग का कटऑफ 120.41 अंक, ओबीसी का कटऑफ अंक 148.98 अंक और एससी/एसटी वर्ग का कटऑफ 114.29 अंक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed